असम में ओएनजीसी के 3 कर्मचारियों का अपहरण, पुलिस जुटी जांच-पड़ताल में

Webdunia
बुधवार, 21 अप्रैल 2021 (12:32 IST)
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के 3 कर्मचारियों का बुधवार को असम में एक रिग साइट से अज्ञात सशस्त्र उग्रवादियों ने अपहरण कर लिया। इन कर्मचारियों को असम में शिवसागर जिले के लकवा फील्ड से अगवा किया गया।

ALSO READ: अजीब सा मामला, मुर्गियों के अंडा न देने पर पुलिस के पास पहुंचा पोल्ट्री फार्म का मालिक
 
कंपनी ने एक ट्वीट में कहा कि ओएनजीसी के 3 कर्मचारी, जिनमें 2 सहायक कनिष्ठ अभियंता (उत्पादन) और 1 कनिष्ठ टेक्नीशियन (उत्पादन) शामिल हैं, उन्हें 21 अप्रैल 2021 की तड़के अज्ञात सशस्त्र बदमाशों ने अगवा कर लिया। अपहरण की यह घटना शिवसागर जिले के लकवा फील्ड में ओएनजीसी की एक रिग साइट पर हुई थी।
 
ओएनजीसी के एक सूत्र ने कहा कि अपहृत कर्मचारियों के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है और अपहरणकर्ताओं ने अब तक परिवार या कंपनी से कोई संपर्क नहीं किया है। ओएनजीसी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अगवा किए गए कर्मचारियों को बदमाशों द्वारा ओएनजीसी के एक वाहन से ले जाया गया। बाद में वाहन को असम-नगालैंड सीमा पर स्थित निमनगढ़ के जंगलों के पास छोड़ दिया गया।
 
ओएनजीसी ने स्थानीय पुलिस के समक्ष इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। ओएनजीसी 1960 के दशक की शुरुआत से ऊपरी असम में तेल और गैस की खोज तथा उत्पादन कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस के उच्च अधिकारी घटना स्थल पर हैं। स्थानीय प्रशासन को घटना के बारे में बता दिया गया है और ओएनजीसी उच्च अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख