Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

31 दिसंबर : आंदोलनस्थल पर ही मनेगा किसानों का नया साल, इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर

हमें फॉलो करें 31 दिसंबर : आंदोलनस्थल पर ही मनेगा किसानों का नया साल, इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर
, गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (08:03 IST)
नई दिल्ली। आंदोलनस्थल पर ही मनेगा नया साल, उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड और सुपरफास्ट होगी ट्रेनों की बुकिंग समेत इन खबरों पर 31 दिसंबर, गुरुवार को रहेगी सबकी नजर...


08:54 AM, 31st Dec
webdunia
देश में कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए देश में नए साल का जश्न भी फीका रहेगा। दिल्ली, मुंबई समेत कई बड़े शहरों में  नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।


08:11 AM, 31st Dec
webdunia
3 कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 1 महीने से अधिक समय से आंदोलन कर रहे किसानों की सरकार के साथ वार्ता बुधवार को पटरी पर तो लौटी। बिजली के शुल्क तथा पराली जलाने से संबंधित कानूनी प्रावधानों पर उनकी चिंताओं को दूर करने पर सहमति भी बनी। किसानों का नया साल आंदोलनस्थल पर ही मनेगा। अब अगली बैठक 4 जनवरी को होगी। 

08:09 AM, 31st Dec
webdunia
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल आज दोपहर 12 बजे आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट लांच करेंगे। इस वेबसाइट पर एक मिनट में 10,000 टिकट की बुकिंग किए जा सकेंगे। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से खाने-पीन समेत अन्य भी सुविधाएं जुड़ जाएंगी।


08:06 AM, 31st Dec
webdunia
देश के उत्तरी राज्यों में बुधवार को शीतलहर जारी रही जबकि जम्मू सहित कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा, जहां दृश्यता कम होने के कारण 9 उड़ानें रद्द कर दी गईं। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक ठंडी हवाएं चलने से नववर्ष के शुरू होने से पहले राष्ट्रीय राजधानी में ठिठुरन बढ़ गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खुशखबर, नए साल में सरकारी नौकरियों की बहार, इस राज्य में 50,000 पदों पर होगी भर्ती