अमृतसर से अहमदाबाद पहुंचे अमेरिका से निर्वासित 33 प्रवासी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025 (11:24 IST)
Illegal immigrants deported to India : गुजरात के 33 लोगों को लेकर एक विमान गुरुवार सुबह अमृतसर से अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरा। गुजरात के ये लोग उन 104 भारतीयों में शामिल थे जिन्हें अवैध आव्रजन के आरोप में अमेरिका से निर्वासित किया गया था। ALSO READ: हाथों में हथकड़ी, पैरों में बेड़ियां, इस तरह अमेरिका से भारत पहुंचे 104 निर्वासित
 
सहायक पुलिस आयुक्त (जी) डिविजन आर. डी. ओझा ने बताया कि देश वापसी के तुरंत बाद इन 33 प्रवासियों को पुलिस के वाहनों में गुजरात में उनके मूल स्थानों पर पहुंचाया गया। इनमें कुछ बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं।
 
ओझा ने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि बच्चों और महिलाओं सहित 33 गुजराती प्रवासियों को लेकर एक विमान सुबह अमृतसर से हवाई अड्डे पर उतरा। वे उन लोगों में से थे जिन्हें अमेरिका से निर्वासित किया गया था। हमने उन्हें उनके संबंधित स्थानों पर ले जाने के लिए हवाई अड्डे पर पुलिस वाहन तैनात किए।
 
 
गुजरात के 33 सहित 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को पंजाब के अमृतसर में उतरा। गुजरात के इन अवैध प्रवासियों के परिवार के सदस्यों ने दावा किया है कि उन्हें नहीं पता कि उनके परिजन विदेशी धरती पर कैसे पहुंचे?
 
राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने निर्वासित गुजरातियों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और इस तथ्य को रेखांकित किया कि वे नौकरी या कैरियर की तलाश में विदेश गए थे तथा उन्हें अपराधी के रूप में चित्रित नहीं किया जाना चाहिए। पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध जांच विभाग (सीआईडी-अपराध), परिक्षिता राठौड़ ने कहा कि पुलिस इस स्तर पर निर्वासित लोगों से पूछताछ नहीं करेगी।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

ईरान इजराइल युद्ध में रूस की एंट्री, क्या सीजफायर करा पाएंगे पुतिन?

कर्नाटक में कुमारधारा नदी के तट पर मगरमच्छ दिखने से लोगों में दहशत

ईरान का फोर्दो परमाणु संयंत्र बना इजराइल-अमेरिका की आंख का कांटा, क्यों कहते हैं अभेद्य परमाणु किला

भोपाल में सेवा दिवस के रूप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

मध्‍यप्रदेश में ट्रांसफर में धांधली, नियमों के खिलाफ भेजे गए ट्रांसफर लेटर, प्रदेश में बड़ी संख्‍या में कर्मचारी परेशान

अगला लेख