rashifal-2026

दही-हांडी दौरान पिरामिड बनाते समय 35 गोविंदा घायल

Webdunia
गुरुवार, 7 सितम्बर 2023 (19:48 IST)
Dahi Handi festival in Mumbai: मुंबई में बृहस्पतिवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित दही-हांडी उत्सव के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 35 ‘गोविंदा’ घायल हो गए। उत्सव के दौरान, गोविंदा हवा में लटकी ‘दही-हांडी’ को तोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाते हैं। पूरे शहर में यह उत्सव धूमधाम से मनाया गया। 
 
शहर भर में विभिन्न स्थानों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिसमें दही हांडी तोड़ने में सफल होने वाले गोविंदा समूहों को नकद पुरस्कार दिया जाता है। मानव पिरामिड बनाने के दौरान प्रतिभागियों के गिरने और घायल होने की आशंका रहती है।
 
अधिकारी ने कहा कि मुंबई में दही-हांडी उत्सव के दौरान अब तक कम से कम 35 गोविंदा को चोटें आई हैं। चार गोविंदा को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो को मध्य मुंबई के परेल में बीएमसी संचालित केईएम अस्पताल और दो को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
उन्होंने बताया कि 22 घायलों का इलाज सरकारी और निगम अस्पतालों के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में किया जा रहा है। बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि बृह्न्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने गोविंदाओं के घायल होने की स्थिति में निकाय अस्पतालों में 125 बिस्तरों की व्यवस्था की है।
 
भाजपा के 400 आयोजन : भाजपा की मुंबई इकाई ने इस साल महानगर में दही-हांडी के 400 कार्यक्रमों का आयोजन किया है, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे के निर्वाचन क्षेत्र वर्ली का जंबूरी मैदान भी शामिल है। बृहस्पतिवार का दही हांडी कार्यक्रम अगले साल के लोकसभा चुनावों से पहले आखिरी उत्सव है। साथ ही बीएमसी के चुनाव भी 2022 की शुरुआत से लंबित हैं।
 
बीएमसी पर 1997 से 2022 के बीच 25 वर्षों तक उद्धव ठाकरे के शिवसेना गुट का नियंत्रण था और भाजपा देश के सबसे अमीर नागरिक निकाय पर कब्जा करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि इस साल की दही-हांडी मुंबई में बदलाव लाएगी।
 
शेलार ने कहा कि भाजपा नेताओं, विधायकों, सांसदों और पार्टी पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया है। (एजेंसी/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जगदगुरु रामभद्राचार्य की Wife शब्द की व्याख्या पर बवाल, आखिर ऐसा क्या बोल गए महाराज

इमरान को कुछ हुआ तो 'इनकी' नस्लें भी नहीं बचेंगी, बहन नौरीन की खुली धमकी

मैं न्याय दिलाने के लिए आधी रात तक कोर्ट में बैठ सकता हूं सुनवाई में बोले नए CJI सूर्यकांत

क्या 'त्याग' करेंगे सिद्धारमैया, पार्टी हाईकमान का फैसला मानने की कही बात

बलिया में विवाह समारोह के दौरान बड़ा हादसा, अचानक टूटा स्टेज, वर–वधू समेत कई लोग घायल

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र महायुति में बढ़ी खींचतान, शिंदे गुट का दावा, एकनाथ फिर बनेंगे मुख्‍यमंत्री

इसरो स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के डायरेक्टर देसाई पहुंचे मऊ, 1500 छात्र-छात्राओं से किया सीधा संवाद

क्या 'त्याग' करेंगे मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया, डीके को ब्रेकफास्ट पर बुलाया

कानपुर ने खो दिया अपना सादगी भरा नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल नहीं रहे

SIR को लेकर BJP पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- छीन लेंगे आरक्षण और नौकरी

अगला लेख