Assam : भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत, बाढ़ के चलते 37,000 लोग प्रभावित

Webdunia
शनिवार, 17 जून 2023 (23:41 IST)
floods in Assam : असम में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि राज्य में बाढ़ की स्थिति शनिवार को बिगड़ गई है। बारिश के कारण 10 जिलों के कई इलाकों में पानी भर गया जिससे 37,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
 
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के मुताबिक कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले के धीरेनपाड़ा इलाके में भूस्खलन में मुख्तार अली नामक व्यक्ति की मौत हो गई।
 
स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि एक आवासीय परिसर की चारदीवारी अली के आवास पर गिर गई, जिसके मलबे में दबकर उसकी मौत हो गई। घटना के समय वह सो रहा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक 37,535 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
 
विश्वनाथ, दरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, होजाई, लखीमपुर, नगांव, सोनितपुर, तिनसुकिया और उदलगुड़ी इस साल बाढ़ की पहली लहर से प्रभावित जिलों में शामिल हैं।
 
शुक्रवार तक राज्य के 7 जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या 34,189 थी। लखीमपुर सबसे ज्यादा प्रभावित जिला रहा जहां 25,275 लोग बाढ़ की चपेट में हैं। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

Amarnath Yatra : दोहरे खतरे में है अमरनाथ यात्रा, चुनौती बनने लगी सभी के लिए

कोलकाता गैंगरेप मामले की SIT करेगी जांच, 4 लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

बिहार में भी दोहराई सोनम जैसी कहानी, प्रेमी की मदद से पति की हत्या

गाजर का हलवा अपने साथियों को खिलाया, शुभांशु शुक्ला से PM मोदी ने पूछा सवाल

सभी देखें

नवीनतम

तेलुगु की मशहूर न्यूज एंकर ने किया सुसाइड, कमरे में पंखे से झूलता मिला शव

Russia-Ukraine war : रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, दागे 477 ड्रोन और 60 मिसाइल, अमेरिका का F-16 भी हुआ क्षतिग्रस्त

Hindi row : महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर बैकफुट पर फडणवीस सरकार, हिन्दी अनिवार्यता को लेकर CM का बड़ा ऐलान

जल संरक्षण का जन आंदोलन बना जल गंगा संवर्धन अभियान

DK शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के CM, विधायक के दावे ने बढ़ाई सिद्धारमैया की परेशानी

अगला लेख