Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

निष्क्रिय EPF खातों में 3930.85 करोड़ रुपए जमा

हमें फॉलो करें epfo
, गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (15:32 IST)
नई दिल्ली। श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को संसद को बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) में निष्क्रिय खातों में कुल 3930.85 करोड़ रुपए जमा हैं।
 
सुशील कुमार मोदी के एक सवाल के लिखित जवाब में भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि में बिना दावे वाली कोई जमाराशि नहीं है। तथापि, कर्मचारी भविष्य निधि योजना 1952 के अनुसार, कुछ खातों को निष्क्रिय खातों के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
 
यादव ने कहा कि ऐसे सभी निष्क्रिय खातों के निश्चित रूप से दावेदार हैं। 31 मार्च 2021 की स्थिति के अनुसार, ऐसे निष्क्रिय खातों में कुल जमा धनराशि 3930.85 करोड़ रुपए हैं।
 
उन्होंने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से विभिन्न श्रेणियों में पंजीकृत प्रतिष्ठानों की कुल संख्या 18,62,128 है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर 2020 के बाद इन प्रतिष्ठानों द्वारा 1,44,82,359 नए कर्मचारियों की भर्ती की गई।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP: योगी के खिलाफ भड़काऊ बयान देना पड़ा महंगा, पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर