'मेरी माटी, मेरा देश' अभियान : जम्मू-कश्मीर में लहराया 400 फुट लंबा तिरंगा

Webdunia
शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 (23:35 IST)
400 feet long Tiranga in Anantnag Rally : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में एक रैली के दौरान लोगों द्वारा 400 फुट लंबा तिरंगा ले जाया गया। 'मेरी माटी, मेरा देश' अभियान के अंतर्गत इस रैली का आयोजन किया गया था।
 
दक्षिण कश्मीर जिले के वेरीनाग के सदीवारा गांव में तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें छात्रों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह रैली सेना और पुलिस की मदद से निकाली गई। सदीवारा पंचायत के सरपंच फारूक अहमद गनी ने रैली का नेतृत्व किया, जिसमें 400 फुट लंबा राष्ट्रीय ध्वज ले जाया गया।
 
गनी ने बताया, यह तिरंगा रैली किसी एक व्यक्ति या फिर विचारधारा से संबंधित नहीं है। यह सदीवारा गांव की एक सामूहिक विचारधारा है। उन्होंने कहा कि यह रैली सैनिकों के बलिदान को एक श्रद्धांजलि भी है। सरपंच ने कहा, मेरा मानना है कि जवानों के लिए इससे बड़ी श्रद्धांजलि नहीं हो सकती, क्योंकि उनकी वजह से हम उन्मुक्त होकर जी रहे हैं।
 
उन्होंने कहा, हमें उन माताओं को गौरवान्वित मां की उपाधि देनी चाहिए, जिनके बच्चों ने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा, हम तिरंगा पकड़कर, हाथों में मिट्टी लेकर और दीप जलाकर उन जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हम उन्हें सलाम कर रहे हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

जापान में तेजी से घट रही जन्म दर, सरकार ने जारी किए आंकड़े

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

भगदड़ की बड़ी घटनाएं जब बड़ी संख्या में जनहानि से दहल गया देश, जानिए क्यों होते हैं ऐसे हादसे

तो न्यायपालिका में लोगों का विश्वास खत्म हो जाएगा, CJI गवई ने किस बात को लेकर किया आगाह

बेंगलुरु भगदड़ पर कपिल देव ने कहा, जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं जिंदगियां

अगला लेख