दिल्ली में 1901 के बाद 4 मई तीसरी सबसे ठंडी सुबह, कोहरे में लिपटी राजधानी

Webdunia
गुरुवार, 4 मई 2023 (14:51 IST)
Coldest morning in Delhi: नई दिल्ली (New Delhi) में गुरुवार की सुबह मौसम का कुछ अलग ही रंग (different color of weather) देखने को मिला। सामान्य तौर पर इन दिनों भीषण गर्म हवाओं की चपेट में रहने वाली दिल्ली सुबह के समय कोहरे की हल्की चादर (light sheet of fog) में लिपटी नजर आई और दिल्लीवासी इस नजारे को देखकर हैरत में पड़ गए।
 
दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में सामान्य रूप से मई का महीना साल में सबसे ज्यादा गर्म होता है और इसमें औसतन अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस होता है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस हो गया और यह 1901 के बाद मई में तीसरी सबसे सर्द सुबह रही, जब से मौसम के आंकड़ों का संग्रह शुरू हुआ था।
 
अधिकारियों ने उत्तर-पश्चिम भारत को लगातार प्रभावित कर रहे पश्चिमी विक्षोभों के कारण दिल्ली में असामान्य तरीके से बादल छाए रहने, बारिश होने और मौसम में ठंडक होने की बात कही है। दिल्ली निवासियों ने शहर में सुबह छाए कोहरे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डाले और वे दिल्ली की तुलना कसौली और शिमला जैसे पर्वतीय स्थलों से करते दिखे।
 
ट्विटर पर एक उपयोगकर्ता ने लिखा कि 'दिल्ली में मई में कोहरा। 40 सालों में पहले मैंने कभी ऐसा नहीं देखा। एक अन्य दिल्लीवासी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गर्मियों की सुबह दिल्ली में कोहरा। पिछले साल इसी वक्त हम लू का प्रकोप झेल रहे थे।'
 
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हवा में अत्यधिक नमी, शांत हवाओं और दिन तथा रात के तापमान में काफी अंतर की वजह से कोहरे के लिए अनुकूल स्थितियां बनी हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक हल्के कोहरे में दृश्यता 501 मीटर से 1,000 मीटर होती है।
 
सफदरजंग वेधशाला में गुरुवार को सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटे में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जो सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम है। राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जो 1901 के बाद से इस महीने में तीसरा सबसे कम तापमान है।
 
इससे पहले 2 मई 1969 को पारा 15.1 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुंच गया था। 2 मई 1982 को इस महीने का सबसे कम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शहर में आज अधिकतर स्थानों पर आर्द्रता का स्तर 80 से 100 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार से फिर कुछ समय के लिए वर्षा होने की संभावना है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका में भारतीय छात्र से अमानवीयता, पीठ पर घुटने रखे, हथकड़ी लगाई

ट्रंप की जवाबी कार्रवाई, कैलिफोर्निया की सड़कों पर उतारे गए 700 मरीन जवान

Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, मेघालय पुलिस को सोनम की ट्रांजिट रिमांड, केस से जुड़े बड़े अपडेट

शांति वार्ता के बीच रूस का यूक्रेन पर एक रात में सबसे भीषण हमला, 500 ड्रोनों से की बमबारी

शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान टली, अब 11 जून को होगी Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग, जानिए क्या है कारण

अगला लेख