दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी हार के 5 बड़े कारण?

विकास सिंह
शनिवार, 8 फ़रवरी 2025 (11:51 IST)
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी करारी हार के साथ ही 10 साल बाद सत्ता से बाहर हो रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत के साथ 27 साल बाद सत्ता में वापसी करने जा रही है। आम आदमी पार्टी जिसने 2015 में 67 सीटें और 2020 में 62 सीटें जीतीं थी वह अब दो दर्जन सीटों के आसपास सिमटती हुई दिखाई दे रही है। वहीं भाजपा जिसने 2015 में 3 सीटें और 2020 में 8 सीटें जीतीं थी वह इस बार प्रचंड जीत के  साथ दिल्ली की सत्ता में काबिज होने जा रही है। दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के करारी हार के कई प्रमुख कारण रहे हैं।

1-केजरीवाल के नेतृत्व पर सवाल?-दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी की हार का बड़ा कारण अरविंद केजरीवाल का कमजोर नेतृत्व रहा है। शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद उनकी पार्टी पर पकड़ कमजोर होती गई है और पार्टी का कैडर बिखर गया। जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया उसको लेकर भी पार्टी के अंदर काफी सवाल उठाए वहीं पार्टी की चुनावी रणनीति की चुनाव के दौरान काफी कमजोर दिखी। चुनाव के दौरान आम तौर पर आक्रामक रहने वाली आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद कई मौक़ों पर डिफ़ेंसिव मोड में दिखी।

2-AAP के कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप-दिल्ली में 10 साल से सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी सरकार के कई नेता जिस तरह से भ्रष्टाचर के आरोप से घिरे उसने कहीं न कहीं लोगों का भरोसा आप सरकार पर कम किया। अरविंद केजरीवल, मनीष सिसौदिया सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर जिस तरह से शराब घोटाले सहित अन्य घोटालों के आरोप लगे और उन्हें जेल जाना पड़ा। विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल के शीशमहल का मुद्दा जिस तरह से भाजपा ने मुद्दा बनाया वह भी आम आदमी पार्टी पर भारी पड़ा। 2015 में स्वच्छ राजनीति के साथ सत्ता में आए अरविंद केजरीवाल पर जिस तरह से भ्रष्टाचार के आरोप लगे उससे उनकी विश्वसनीयता पर लोगों का विश्वास कम हुआ।

3-AAP में आंतरिक कलह और भीतरघात– विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी हार का बड़ा कारण  पार्टी के भीतर आंतरिक कलह और भीतरघात भी बड़ा कारण रहा। विधानसभा चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले जिस तरह से आम आदमी पार्टी के विधायकों ने इस्तीफा दिया, उसका असर चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर पड़ा। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं जैसे कैलाश गहलोत और राज कुमार आनंद का पार्टी छोड़ने से पार्टी का कैडर बिखर गया और कमजोर संगठनात्मक ढांचे के कारण आम आदमी पार्टी की हार हुई।

4-कांग्रेस के अलग से चुनाव लड़ने से वोटों का बिखराव- दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के अलग-अलग चुनाव लड़ने से वोटों का बिखराव हुआ और इसका फायदा सीधे भाजपा को मिला। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल पाई हो लेकिन उसने आम आदमी पार्टी की हार की पटकथा लिख दी। विधानसभा चुनाव के रूझान के बाद जिस तरह से कांग्रेस के नेताओं ने आम आदमी पार्टी की हार पर बयान दिए वह दिखाता है कि कांग्रेस ने चुनाव आप को बड़ा नुकसान पहुंचाया।

5-भाजपा की आक्रमक चुनावी रणनीति और बड़े एलान- दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार का बड़ा कारण इस बार चुनाव में भाजपा का आक्रमक चुनावी रणनीति रही है। 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में काबिज होने जा रही है भाजपा ने पूरा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ा और खुद प्रधानमंत्री ने ताबड़तोड़ सभाएं करके आम आदमी पार्टी पर तीखे हमले किए।

इसके साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग के ठीक पहले मोदी सरकार ने बजट में बड़ा एलान करते हुए 12 लाख तक की आय को टैक्स  फ्री किया उसका असर भी चुनाव में दिखा। दिल्ली में बड़ी संख्या में नौकरी पेशा वाले मध्यम वर्ग के वोटरों की संख्या है, जिन्होंने चुनाव में सीधे भाजपा का साथ दिया और भाजपा की बड़ी जीत का रास्ता साफ हुआ।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रेमानंद महाराज का वृंदावन में क्यों हो रहा विरोध

कब शुरू होंगे H-1B वीजा के लिए रजिस्ट्रेशन, क्या है आवेदन की प्रक्रिया

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 4 मई को, आवेदन प्रक्रिया शुरू

अदाणी के छोटे बेटे की शादी, 10,000 करोड़ रुपए दान करने की घोषणा

अजित पवार बोले, मेरी पत्नी और बेटे हारे, मैंने EVM को नहीं दिया दोष

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: Delhi Election Results 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025, दलीय स्थिति

दिल्ली में 'पर्ची' से ही होगा मुख्‍यमंत्री पद का चुनाव

Maharashtra: ठाणे में 13 वर्षीय लड़की का अपहरण के बाद बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

LIVE: Delhi Election Results 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025, भाजपा को बहुमत

Bangladesh: मुजीबुर रहमान के आवास पर तोड़फोड़ के बाद अंतरिम सरकार की कड़ी चेतावनी

अगला लेख