Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Indian Army : तोपखाना रेजीमेंट में पहली बार शामिल हुईं 5 महिला अधिकारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indian Army : तोपखाना रेजीमेंट में पहली बार शामिल हुईं 5 महिला अधिकारी
, शनिवार, 29 अप्रैल 2023 (15:30 IST)
  • भारतीय सेना ने तोपखाना रेजीमेंट में 5 महिला अधिकारियों को किया शामिल
  • तोपखाना रेजीमेंट में पहली बार शामिल हुईं महिला अधिकारी
  • महिला अधिकारियों ने ओटीए में प्रशिक्षण किया पूरा
नईं दिल्ली। Artillery Regiment of Indian Army : भारतीय सेना ने पहली बार अपनी तोपखाना (आर्टिलरी) रेजीमेंट में 5 महिला अधिकारियों को शामिल किया है। तोपखाना रेजीमेंट में शामिल होने वाली महिला अधिकारियों ने शनिवार को चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।

सैन्य सूत्रों ने बताया कि तोपखाना रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट महक सैनी, लेफ्टिनेंट साक्षी दुबे, लेफ्टिनेंट अदिति यादव और लेफ्टिनेंट पायस मुद्गिल समेत पांच महिला अधिकारियों को शामिल किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि पांच महिला अधिकारियों में से तीन को चीन के साथ लगती सीमाओं पर तैनात टुकड़ियों में नियुक्त किया गया तथा दो अन्य महिला अधिकारियों को पाकिस्तान के साथ अग्रिम सीमा के समीप चुनौतीपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है।
webdunia

एक सूत्र ने बताया कि तोपखाना रेजीमेंट में महिला अधिकारियों की तैनाती भारतीय सेना में चल रहे परिवर्तन का प्रमाण है। जनवरी में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने तोपखाना इकाइयों में महिला अधिकारियों को शामिल करने की घोषणा की थी। बाद में सरकार ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी थी। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कांग्रेस में टिकट बंटवारे में नहीं चलेगी बड़े नेताओं की सिफारिश, सर्वे पर ही तय होंगे विधायकों के टिकट