कर्नाटक में 5 साल की बच्ची जिका वायरस की चपेट में, जानिए कैसे फैलता है?

Webdunia
मंगलवार, 13 दिसंबर 2022 (09:28 IST)
रायचूर। कर्नाटक के रायचूर में एक 5 साल की बच्ची को जिका वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया। जांच के लिए 3 नमूने पूणे भेजे गए थे, जिनमें से 2 निगेटिव और 1 पॉजिटिव था। उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले भी केरल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में जिका वायरस के मामले पाए गए थे।
 
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने रायचूर में जिका वायरस मामले पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, ‘हमें जिका वायरस के पुष्ट मामले के बारे में पुणे की प्रयोगशाला से एक रिपोर्ट मिली है।'
 
क्‍या है जीका वायरस कैसे फैलता है : जीका वायरस ज्यादातर संक्रमित एडीज प्रजाति के मच्छर के काटने से फैलता है। एडीज मच्छर वही होते हैं जो डेंगू, चिकनगुनिया और पीला बुखार फैलाते हैं। यह वायरस गर्भवती  महिला से उसके भ्रूण में जा सकता है और शिशुओं को माइक्रोसेफली और अन्य जन्मजात विकृतियों के साथ पैदा कर सकता है। हालांकि इस पर अभी रिसर्च जारी है।
 
लेकिन, यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, जीका वायरस से संक्रमित व्यक्ति इस बीमारी को अपने पार्टनर तक भी पहुंचा सकते हैं। अभी तक जानकारी के मुताबिक जीका वायरस से गर्भवती महिलाओं को अधिक खतरा है। इससे गर्भपात गिरने का भी खतरा है। 
 
जीका वायरस के लक्षण : हल्‍का बुखार, रेशैज होना, आंखे लाल होना, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना, सिरदर्द। साथ ही जीका वायरस रोग की अवधि 3 से14 दिन तक होने का अनुमान है और इसके लक्षण 2 से 7 दिन तक रहते हैं। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के अनुसार अधिकतर लोगों में इसके लक्षण नहीं भी दिखते हैं।
 
जीका वायरस से बचाव के उपचार : CDC के अनुसार इस वायरस का फिलहाल कोई उपचार नहीं है। लेकिन इस दौरान अधिक से अधिक आराम करें। अधिक से अधिक पानी पीएं। डॉक्‍टर की सलाह से ही मेडिसिन लें।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

बेंगलुरु भगदड़ केस में RCB और इवेंट कंपनी के 4 अधिकारी गिरफ्तार, विराट के खिलाफ शिकायत

राहुल गांधी फिर बोले, डोनाल्ड ट्रंप ने नरेन्द्र मोदी को मजबूर किया

कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे प्रधानमंत्री मोदी

दिल्ली में कोरोना के 30 नए मामले, कर्नाटक में एक की मौत

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

अगला लेख