Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 22 April 2025
webdunia

यमुना में मूर्ति विसर्जन करना पड़ा महंगा, जलस्तर बढ़ने से 5 नौजवानों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Yamuna river
, सोमवार, 29 अगस्त 2022 (18:14 IST)
नोएडा। दिल्ली में यमुना नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान 1 किशोर समेत 5 लोगों की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते बताया कि घटना रविवार को डीएनडी फ्लाईओवर के नीचे हुई। इस घटना में सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव के रहने वाले अंकित सिंह (20), अर्पित (16), वीरेंद्र (23), ललित (20) और ऋतुराज श्रीवास्तव (20) की मौत हो गई।
 
बयान के मुताबिक सभी लोग डीएनडी फ्लाईओवर के नीचे यमुना नदी में भगवान कृष्ण की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए दिल्ली गए थे। मूर्ति को विसर्जित करने के बाद नदी में नहाते समय जलस्तर अधिक होने के कारण वे सभी डूब गए। दिल्ली पुलिस ने उनके शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल के शवगृह में रखवाए हैं।
 
नोएडा पुलिस ने कहा कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। ऋतुराज श्रीवास्तव के रिश्तेदारों का कहना है कि वे सलारपुर गांव में उसका अंतिम संस्कार करना चाहते हैं जबकि अन्य 4 लोगों के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया है कि वे शवों को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थानों पर ले जाना चाहते हैं।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिमाचल में रूसी महिला से दुष्कर्म, आरोपी को भेजा 5 दिन की हिरासत में