संसद में प्रश्नोत्तर: वर्ष 2022 में घरेलू एयरलाइन में तकनीकी खराबी की 546 घटनाएं आईं सामने

Webdunia
गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023 (15:51 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को बताया कि पिछले वर्ष घरेलू विमानन कंपनियों को हवाई जहाजों के परिचालन संबंधी तकनीकी खराबी की 546 घटनाओं का सामना करना पड़ा। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में नागर विमानन राज्य मंत्री वीके सिंह ने यह जानकारी दी। एयर एशिया में 8, एलायंस एयर में 3, फ्लाई बिग में 1, ट्रू जेट में 1 और ब्लू डार्ट एविएशन में 1 घटनाएं दर्ज हुईं।
 
उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी की इन घटनाओं में इंडिगो को 215 मामलों, स्पाइसजेट को 143 मामलों और विस्तारा को 97 घटनाओं का सामना करना पड़ा। नागर विमानन मंत्रालय द्वारा निचले सदन में पेश आंकड़ों के मुताबिक एयर इंडिया को ऐसी 64 घटनाओं, गो फर्स्ट और अकासा को क्रमश: 7 और 6 घटनाओं का सामना करना पड़ा।
 
वर्ष 2022 में दर्ज तकनीकी खराबी के मामलों में एयर एशिया में 8, एलायंस एयर में 3, फ्लाई बिग में 1, ट्रू जेट में 1 और ब्लू डार्ट एविएशन में 1 घटनाएं दर्ज की गई। इसमें कहा गया है कि पिछले 2 वर्ष में विमानन कंपनियों को तकनीकी खराबी की 1,090 घटनाओं का सामना करना पड़ा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख