बिहार में 9 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 14 जिलों में बाढ़, 55 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019 (00:20 IST)
पटना। बिहार में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से गंगा समेत 9 नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर रहने से जहां 15 जिले बाढ़ की चपेट में है वहीं इस दौरान मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है।
 
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भारी बारिश से गंगा, सोन, पुनपुन, बूढ़ी गंडक, बागमती, अधवारा समूह, कोसी, महानंदा और परमान नदी के जलस्तर में वृद्धि से पटना, भोजपुर, भागलपुर, नवादा, नालंदा, खगड़िया, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, बक्सर, कटिहार, जहानाबाद और अरवल जिले में आई बाढ़ से कुल 959 गांव की 21 लाख 45 हजार आबादी प्रभावित हुई है। इससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है।
 
ALSO READ: पटना: महामारी से लड़ने के लिए कितना तैयार प्रशासन- ग्राउंड रिपोर्ट
 
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, गंगा नदी दीघाघाट में 38 सेंटीमीटर, गांधीघाट में 101, हाथीदह में 99, मुंगेर में 26, भागलपुर में 75, कहलगांव में 123, सोन नदी मनेर में 63, पुनपुन नदी श्रीपालपुर में 283, बूढ़ी गंडक नदी खगड़िया में 170, बागमती नदी रुन्नी सैदपुर में 89, अधवारा समूह कमतौल में सात, कोसी नदी बलतारा में 149 एवं कुरसैला में 160, महानंदा ढेंगराघाट में 22 एवं झावा में 47 तथा परमान नदी का जलस्तर अररिया में खतरे के निशान से 43 सेंटीमीटर ऊपर है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर मध्यप्रदेश में लिखा जाएगा विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया अध्याय

पंजाब में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 5 की मौत

रिहाड़ी के लोगों के साथ क्रूर मजाक, पाकिस्तीन हमले का शिकार बने घर को मात्र 6500 का मुआवजा

जम्मू कश्मीर पुलिस की आतंकवादरोधी शाखा ने कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की

सिंदूर पर पीएम मोदी से बोलीं ममता बनर्जी, हर महिला का सम्मान होता है

अगला लेख