अनंतनाग में 5वें दिन भी सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, जंगल में आतंकवादियों की तलाश तेज

Webdunia
रविवार, 17 सितम्बर 2023 (12:33 IST)
Anantnag Encounter : जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग में कोकरनाग के गडोले वन क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों का सफाया करने का अभियान रविवार को 5वें दिन भी जारी है। सुरक्षा बलों ने आस-पास के गांवों तक अभियान का दायरा बढ़ा दिया है और वन क्षेत्र में मोर्टार के कई गोले दागे।
 
सुरक्षा बल घने वन क्षेत्र में ड्रोन और हेलीकॉप्टर के जरिए तलाश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि बुधवार को शुरुआती मुठभेड़ में सेना के कर्नल, मेजर और एक डीएसपी के शहीद होने के बाद से आतंकवादी इसी स्थान में छिपे हैं।
 
दावा किया जा रहा है कि वन क्षेत्र में कई गुफानुमा ठिकाने हैं। आतंकवादियों पर हमला करने के लिए उनके सटीक ठिकाने का पता लगाने के वास्ते ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
 
ड्रोन से प्राप्त फुटेज में शुक्रवार को सुरक्षा बलों द्वारा एक ठिकाने पर गोले दागे जाने के बाद एक आतंकवादी भागते हुए दिखाई दिया था। आतंकवादी आवासीय इलाकों में न घुस पाएं, यह सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर पोश क्रेरी इलाके तक सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है।
 
सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मुठभेड़ स्थल के पास अभियान संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।

सैन्य अधिकारियों ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को उच्च प्राथमिकता वाले अभियानों के बारे में जानकारी दी, जिसमें बलों द्वारा उच्च प्रौद्योगिकी वाले साजो सामान का उपयोग किया जा रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

T20 World Cup 2024 : विराट कोहली ने लिया संन्यास, भावुक हुए फैन्स

17 साल बाद भारत बना फिर बना T20I का शहंशाह, हार के मुंह से जीत छीनी दक्षिण अफ्रीका से

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

T20 World Cup : रोहित शर्मा और विराट कोहली ने लिया संन्यास, नहीं मिलेगा द्रवीड़ का साथ

1 जुलाई से बदलेंगे कौनसे नियम और आप क्या पड़ेगा असर, कितनी खाली होगी जेब

बारबडोस में लहराया तिरंगा, तीसरे कार्यकाल में पहली बार मन की बात करेंगे पीएम मोदी

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

अगला लेख
More