पाक गोलाबारी में 6 नागरिक घायल, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब

सुरेश एस डुग्गर
शनिवार, 20 जून 2020 (17:33 IST)
जम्मू। उड़ी में नांबला सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। एलओसी पार से की जा रही गोलाबारी में 6 नागरिक घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तानी सैनिक नियंत्रण रेखा से सटे नांबला गांव पर गोले बरसा रहे हैं।
 
2 घायलों की पहचान अहमद शेख उम्र 60 वर्ष, मकबूल मंग्राल उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का जवाब दे रही है। 
 
पाकिस्तान ने सीमांत जिले कुपवाड़ा के करनाह सेक्टर में मोर्टार से अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। इसके साथ ही टंगधार सेक्टर में भी कई चौकियों पर गोले दागे। गांवों में भी गोलाबारी की। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए। सैन्य सूत्रों ने बताया कि सेना की जवाबी कार्रवाई में पीओके में पाकिस्तानी सेना को नुकसान होने की सूचना है। 
 
इससे पहले पाकिस्तान ने शुक्रवार को भी एलओसी पर भारी गोलाबारी की थी। कश्मीर में टंगधार व करनाह सेक्टर और राजोरी में नौशेरा सेक्टर में अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाके को निशाना बनाकर गोले दागे थे, जिसका सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख