Publish Date: Sat, 06 Mar 2021 (07:48 IST)Updated Date: Sat, 06 Mar 2021 (08:02 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस, किसान आंदोलन के 100 दिन और 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों समेत इन खबरों पर शनिवार, 6 मार्च को रहेगी सबकी नजर...
08:01 AM, 6th Mar
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को गुजरात के केवड़िया में शीर्ष सैन्य अधिकारियों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में पहली बार जवान और जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) भी शिरकत करेंगे।
केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन का शनिवार को 100वां दिन है और इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि उनका आंदोलन खत्म नहीं होने जा रहा और वे 'मजबूती से बढ़' रहे हैं।
चुनाव आयोग ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें होना चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन हैं। EC ने स्वास्थ्य मंत्रालय से कहा है कि वह चुनावी नियमों का अक्षरश: पालन करे।