नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक 6 वर्षीय बच्ची से अमानुषिक कृत्य हुआ है। एक 6 वर्षीय बच्ची से 34 साल के आरोपी ने बलात्कार किया। बच्ची की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसे एम्स में भर्ती कराना पड़ा।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 34 साल का आरोपी समूगन मूल रूप से तमिलनाडु का रहने वाला है। उसने एक 6 साल की बच्ची का यौन शोषण किया व लहूलुहान हालत में उसे छोड़कर भाग गया। आरोपी बच्ची के पड़ोस में ही रहता है। दिल्ली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। यौन शोषण के बाद बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक बच्ची की हालत स्थिर है। सूचना मिलने पर लोगों ने आरोपी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया व उसे फांसी देने की मांग की।
Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे
भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्या है उनका बंगला कनेक्शन
UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां
क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे