मकर संक्रांति पर गंगा सागर में 65 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 14 जनवरी 2024 (18:15 IST)
Ganga Sagar Mela was organized on Makar Sankranti : पश्चिम बंगाल के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति पर गंगा सागर मेला क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रविवार दोपहर तक 65 लाख तीर्थयात्रियों ने गंगा सागर में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। उन्होंने कहा कि सोमवार को मकर संक्रांति के अवसर पर यह संख्या बढ़ने की संभावना है।
 
राज्य के ऊर्जा और खेल विभाग के मंत्री अरूप विश्वास ने कहा कि रविवार दोपहर तक 65 लाख तीर्थयात्रियों ने गंगा सागर में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। उन्होंने कहा कि सोमवार को मकर संक्रांति के अवसर पर यह संख्या बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 14,000 पुलिसकर्मी तैनात करने के साथ 45 निगरानी टावर बनाए गए हैं और 1,100 से अधिक सीसीटीवी लगाए गए हैं।
 
उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को नौकाओं आदि के माध्यम से सागर द्वीप तक पहुंचाया जा रहा है, जबकि मुरीगंगा नदी पर 300 ‘फॉग लाइट’ लगाई गई हैं। वरिष्ठ मंत्री ने कुंभ मेले की तरह गंगा सागर मेले को भी राष्ट्रीय मेला का दर्जा देने की राज्य सरकार की मांग दोहराई।
ALSO READ: मकर संक्रांति और उत्तरायण में क्या है फर्क?
मंत्री ने कहा, अकेले राज्य सरकार के लिए वार्षिक मेले के आयोजन का भारी खर्च वहन करना बहुत मुश्किल है। बेहतर संचार के परिणामस्वरूप श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होने के कारण इस वर्ष मेले के दौरान 265 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होने का अनुमान है।
ALSO READ: मकर संक्रांति की 10 परंपराएं, इस तरह मनाते हैं ये त्योहार
मंत्री ने कहा कि मेले में असामाजिक गतिविधियों में लिप्त अब तक कुल 180 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक छह मरीजों को एयर एंबुलेंस द्वारा कोलकाता के विभिन्न अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है।
 
हृषिकेश पंजिका के अनुसार, मकर संक्रांति पर 'पुण्य स्नान' का शुभ मुहूर्त रविवार देर रात 12:13 बजे शुरू होगा और अगले 24 घंटों तक जारी रहेगा। अधिकांश श्रद्धालु इस समय का पालन करेंगे और पवित्र स्नान करेंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

उद्धव के बाद फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

पंजाब में AAP को झटका, विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा, राजनीति को भी कहा अलविदा

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

अगला लेख