पाकिस्तानी जेलों में 7 भारतीय मछुआरों की मौत, 209 अभी भी हिरासत में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 (18:08 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेलों (Pakistani jails) में पिछले साल मई से अब तक 7 भारतीय मछुआरों (Indian fishermen) की मौत हो चुकी है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार मौत का ताजा मामला 3 दिन पहले सामने आया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की हिरासत में कुल 209 भारतीय मछुआरे हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि इनमें से 181 मछुआरे पहले ही अपनी 6 महीने की सजा पूरी कर चुके हैं और भारत ने उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि कर दी है। उन्हें भारत लौटने का अब भी इंतजार है। उन्होंने बताया कि उनमें से कुछ 2021 से पाकिस्तान की हिरासत में हैं।ALSO READ: मानहानि मामले में संजय राउत को जमानत, कोर्ट ने 15 दिन की जेल पर लगाई रोक
 
28 मछुआरों के लिए राजनयिक पहुंच का इंतजार : सूत्रों ने बताया कि 28 मछुआरों के लिए अब भी पाकिस्तान से राजनयिक पहुंच का इंतजार है। भारतीय मछुआरे की मौत का ताजा मामला 25 अक्टूबर को सामने आया था। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान हरि के रूप में हुई है लेकिन उसके बारे में अभी और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
 
सूत्रों ने बताया कि सितंबर में भी सेराश नाम के एक अन्य भारतीय की पाकिस्तान की जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि सेराश का पार्थिव शरीर 11 अक्टूबर को भारत भेज दिया गया था जबकि हरि का शव अभी भेजा जाना बाकी है।ALSO READ: जाति आधार पर कैदियों को काम देना असंवैधानिक, जेलों में भेदभाव पर SC का अहम फैसला
 
एक सूत्र ने बताया कि वर्ष 2023 से अब तक पाकिस्तान की जेलों में 7 भारतीय मछुआरों की मौत हो चुकी है। उनकी मौत का कारण हृदयाघात और उच्च रक्तचाप के कारण होने वाली जटिलताएं थीं। भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) ने पाकिस्तान से उन भारतीय मछुआरों और सामान्य नागरिकों की रिहाई तथा स्वदेश वापसी में तेजी लाने को कहा था जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है।

एमईए ने कहा था कि पाकिस्तान से अनुरोध किया गया है कि वह सभी भारतीय कैदियों और मछुआरों की सुरक्षा, संरक्षा तथा कल्याण सुनिश्चित करे, जब तक कि उनकी रिहाई और भारत वापसी न हो जाए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख