Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कुल्लू में वाहन खाड़ी में गिरने से 7 पर्यटकों की मौत, 10 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें 7 tourists killed
, सोमवार, 26 सितम्बर 2022 (08:41 IST)
शिमला, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक टेम्पो-ट्रैवलर के खाड़ी में गिरने से सात पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। बंजार से विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुरेंद्र शौरी ने सोमवार देर रात करीब पौने एक बजे फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया और लोगों को बंजार अनुमंडल के घियाघी में हुए हादसे की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घायलों को पहले बंजार के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद कुल्लू के एक अस्पताल भेज दिया गया।

शौरी ने बताया कि पीड़ितों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा एवं दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों के निवासी शामिल हैं। पीड़ितों की पहचान की जा रही है। उन्होंने अंधेरे के बावजूद बचाव अभियान चलाने के लिए जिला प्रशासन एवं स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कच्चे तेल के दाम बढ़े, 4 महानगरों में ये हैं पेट्रोल-डीजल के दाम