Festival Posters

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 साल और उनके बारे में 75 बातें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 17 सितम्बर 2025 (12:41 IST)
Prime Minister Narendra Modi turns 75: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार (17 सितंबर, 2025) को 75 साल के हो गए हैं। मोदी पहली बार 2014 में भारत के प्रधानमंत्री बने। वर्तमान में प्रधानमंत्री के रूप में उनका तीसरा कार्यकाल है। इस दौरान उन्होंने कई योजनाएं शुरू की। विदेश यात्राएं कीं, कई समझौते भी किए। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों और उनकी व्यक्तिगत जानकारियों के बारे में.... 
 
1. मजबूत नेतृत्व : प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी मजबूत नेतृत्व के रूप में उभरे। उन्होंने कई साहसिक निर्णय लिए हैं, जैसे नोटबंदी और जीएसटी लागू करना। उनके नेतृत्व में पहली बार भारत में पूर्ण बहुमत की गैर कांग्रेसी सरकार बनी। 
 
2. स्वच्छ भारत अभियान : राष्ट्रव्यापी स्वच्छता को लेकर पीएम मोदी का यह प्रयास सराहनीय है। इस अभियान के बाद लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हुए। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर ने स्वच्छता के मामले में कई प्रतिमान गढ़े। मोदी ने खुद झाड़ू उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
 
3. जन धन योजना : इस योजना ने बड़ी संख्या में लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा गया। 
 
4. डिजिटल इंडिया : यह देश को डिजिटलीकरण की ओर ले जाने का एक महत्वाकांक्षी अभियान है।
 
5. मेक इन इंडिया : इस पहल से भारत में विनिर्माण को बढ़ावा मिला है और इससे रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं।
 
6. आत्मनिर्भर भारत अभियान : इस अभियान का उद्देश्य भारत को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। कई क्षेत्रों में असर भी दिखाई देता है। 
 
7. प्रधानमंत्री आवास योजना : इस योजना के तहत लाखों गरीबों को पक्के घर उपलब्ध कराए गए हैं।
 
8. उज्ज्वला योजना : इस योजना ने गरीब परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए हैं। गैस सिलेंडर भी कम कीमत पर प्रदान किया जाता है। 
 
9. आयुष्मान भारत योजना : यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है, जो गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करती है।
 
10. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 : यह एक आधुनिक और दूरदर्शी शिक्षा नीति है।
 
11. कूटनीति में सुधार : मोदी ने दुनिया भर के नेताओं के साथ व्यक्तिगत संबंध बनाए हैं, जिससे भारत की विदेश नीति मजबूत हुई है। हालांकि इन दिनों अमेरिका के साथ भारत के संबंध कुछ खराब चल रहे हैं, लेकिन सुधार के प्रयास जारी हैं। 
 
12. योग को वैश्विक पहचान : मोदी के नेतृत्व में ही योग को वैश्विक पहचान मिली। उनके प्रयासों से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 
13. जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 का निरस्त होना : यह मोदी सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय था जिसने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया। दरअसल, अनुच्छेद 370 के चलते कश्मीर को अन्य राज्यों की तुलना में कुछ विशेष अधिकार प्राप्त थे। 
 
14. बालाकोट एयर स्ट्राइक : पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ भारत की एक बड़ी कार्रवाई की गई और कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। यह एक महत्वपूर्ण सैन्य अभियान था, जिसे भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी 2019 को अंजाम दिया था। यह हमला 14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले के जवाब में किया गया था, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 40 जवान शहीद हो गए थे। 
 
15. सर्जिकल स्ट्राइक : 2016 में भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की थी। 28-29 सितंबर 2016 की रात को सेना ने जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में नियंत्रण रेखा (LOC) के पार कई आतंकवादी लॉन्च पैड्स पर हमला किया। उरी हमले में 18 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। 
 
16. इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास : देश में सड़कों, पुलों और हवाई अड्डों का तेजी से निर्माण हुआ है।
 
17. जल जीवन मिशन : इस मिशन का उद्देश्य हर घर में पीने का स्वच्छ पानी पहुंचाना है।
 
18. किसान सम्मान निधि : इस योजना के तहत किसानों को सीधे उनके खाते में वित्तीय सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत किसानों के खाते में सालाना 6000 रुपए जमा किए जाते हैं। 
 
19. सोलर ऊर्जा को बढ़ावा : भारत ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है।
 
20. वन रैंक वन पेंशन (OROP) लागू करना : सैनिकों के लिए यह योजना लंबे समय से लंबित थी और इसे मोदी सरकार ने लागू किया।
 
21. नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) : इस अधिनियम ने पड़ोसी देशों में धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे अल्पसंख्यकों (हिन्दू, सिख, जैन, बौद्ध और पारसी) को नागरिकता प्रदान की।
 
22. महिला सशक्तिकरण : सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ।
 
23. स्वच्छ गंगा अभियान : गंगा नदी की सफाई के लिए एक बड़ा अभियान चलाया गया। हालांकि इसके अपेक्षित परिणाम मिलना बाकी हैं। 
 
24. स्टार्टअप इंडिया : यह पहल नए स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए है। इस योजना के बाद देश में कई स्टार्टअप की शुरुआत हुई। 
 
25. डिजिटल भुगतान को बढ़ावा : यूपीआई (UPI) और अन्य डिजिटल भुगतान प्रणाली को बढ़ावा मिला है।
 
26. गरीबों के लिए योजनाएं : उनकी कई योजनाएं गरीबों और वंचितों के लिए हैं।
 
27. कड़े फैसले लेने की क्षमता : उन्होंने कई कठिन फैसले लिए हैं जो देश के लिए फायदेमंद हैं।
 
28. भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई : उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। इस दौरान कई नेताओं को भी जेल भेजा गया। 
 
29. जी20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन : भारत ने 2023 में सफलतापूर्वक जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। इससे भारत की दुनिया में धाक और बढ़ी। 
 
30. रेलवे का आधुनिकीकरण : मोदी के कार्यकाल में रेलवे का आधुनिकीकरण किया गया। वंदे भारत जैसी तेज रफ्तार ट्रेनें शुरू की गईं।
 
31. कोरोना महामारी का प्रबंधन : मोदी सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान प्रभावी ढंग से काम किया। हालांकि सरकार पर इस दौरान बीमारी से सही तरीके से नहीं निपटने के आरोप भी लगे। सरकार पर मौत के आंकड़े छिपाने के भी आरोप लगे। 
 
32. मुफ्त कोरोना वैक्सीन : कोरोना काल में भारत सरकार ने लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई।
 
33. विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीन अभियान : भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन अभियान चलाया। भारत द्वारा दूसरे देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध करवाई गई। 
 
34. गरीबों के लिए मुफ्त राशन : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन दिया जाता है। कोरोना काल में शुरू हुई यह स्कीम अब भी जारी है। 
 
35. फिट इंडिया मूवमेंट : यह अभियान लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करता है।
 
36. कृषि क्षेत्र में सुधार : किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की गईं। कृषक सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में हर साल 6000 रुपए जमा होते हैं। 
 
37. गरीबों को बीमा सुविधा : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत लोगों को बीमा सुरक्षा दी गई।
 
38. उद्यमिता को बढ़ावा : मुद्रा योजना के माध्यम तहत छोटे उद्यमियों को ऋण दिया गया। इससे लोगों ने खुद के व्यवसाय शुरू किए साथ दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करवाया। 
 
39. महिलाओं के लिए शौचालयों की घोषणा : 2014 में उन्होंने लाल किले से सभी स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग शौचालय बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद देशभर में बड़ी संख्‍या में शौचालयों का निर्माण भी हुआ। 
 
40. भारतीय संस्कृति का प्रचार : उन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपराओं का प्रचार किया।
 
41. भारत की वैश्विक छवि : भारत की छवि एक जिम्मेदार और शांतिपूर्ण देश के रूप में मजबूत हुई है।
 
42. प्रवासी भारतीयों के साथ संबंध : उन्होंने दुनिया भर में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की और उन्हें भारत से जोड़ा।
 
43. महिला सुरक्षा : महिला सुरक्षा के लिए मोदी सरकार द्वारा कई कदम उठाए गए हैं।
 
44. गरीबों के लिए मुफ्त बिजली : सौभाग्य योजना के तहत हर घर में बिजली पहुंचाई गई।
 
57. किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड : किसानों को नाममात्र क ब्याज पर किसान क्रेडिट कार्ड दिए गए।
 
58. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ाव : मोदी ने बहुत कम उम्र में ही RSS में शामिल होकर अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। उन्होंने संगठन में वर्षों तक काम किया, जिससे उन्हें एक मजबूत वैचारिक आधार मिला।
 
59. भाजपा में प्रवेश : 1987 में, वह BJP में शामिल हुए और गुजरात इकाई के महासचिव बने। उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 
60. आडवाणी की रथयात्रा का प्रबंधन : 1990 में उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी की 'राम रथ यात्रा' के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।
 
61. गुजरात के मुख्यमंत्री : 2001 में, उन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया, जो उनके राजनीतिक जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ था। 13 साल तक वे गुजरात के मुख्‍यमंत्री रहे। 
 
62. गुजरात भूकंप के बाद पुनर्निर्माण : मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद, उन्होंने 2001 के गुजरात भूकंप के बाद राज्य के पुनर्निर्माण और विकास में सराहनीय काम किया।
 
63. विकास मॉडल : उन्होंने 'गुजरात मॉडल' का नारा दिया, जो आर्थिक विकास, निवेश और सुशासन पर आधारित था। यह मॉडल बाद में उनके प्रधानमंत्री पद के अभियान का आधार बना।
 
64. लगातार तीन बार मुख्यमंत्री : उन्होंने 2002, 2007 और 2012 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीत हासिल की, जो उनकी लोकप्रियता और मजबूत नेतृत्व को दर्शाता है। वे लगातार 3 बार गुजरात के मुख्‍यमंत्री रहे। 
 
65. 2014 का लोकसभा चुनाव : 2014 में, उन्हें BJP का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ एक अभूतपूर्व चुनाव अभियान चलाया।
 
66. प्रचंड बहुमत : 2014 के लोकसभा चुनाव में BJP ने 30 साल बाद पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल किया, जो मोदी की लोकप्रियता का प्रमाण था।
 
67. प्रधानमंत्री पद की शपथ : 26 मई 2014 को, उन्होंने भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
 
68. राम मंदिर का उद्घाटन : 2024 में, उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया, जो उनकी पार्टी के कोर एजेंडे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था।
 
69. जन्म और शुरुआती जीवन : नरेन्द्र दामोदरदास मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वड़नगर में हुआ था। वह एक निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं, उनके पिता दामोदरदास एक चाय विक्रेता थे। बचपन में मोदी अपने पिता के साथ वड़नगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने में मदद करते थे।
 
70.  घर छोड़ना : किशोरावस्था में उन्होंने अपने घर को त्याग दिया और भारत के विभिन्न हिस्सों की यात्रा की, जिसमें हिमालय भी शामिल था। इस यात्रा का उद्देश्य आध्यात्मिक ज्ञान और आत्म-खोज था।
 
71. शिक्षा: उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए की डिग्री हासिल की। हालांकि उनकी डिग्री को लेकर आए विवाद भी होता है। 
 
72. वैवाहिक स्थिति : उनका विवाह जसोदाबेन मोदी से हुआ, लेकिन उन्होंने जल्द ही घर छोड़ दिया और सार्वजनिक जीवन में प्रवेश कर गए। वे दोनों अलग रहते हैं और मोदी ने सार्वजनिक रूप से भी इस बात को स्वीकार किया है।
 
73. कपड़ों की पसंद : मोदी अपने कपड़ों की शैली के लिए भी जाने जाते हैं। 'मोदी जैकेट' और उनके रंगीन कुर्ते अक्सर चर्चा में रहते हैं।
 
74. लेखन और कविता : उन्हें कविता और लेखन का शौक है। उन्होंने कई कविताएं और लेख लिखे हैं, जिनमें से कुछ उनकी किताबों में प्रकाशित हुई हैं। वे सोशल मीडिया का भी प्रभावी ढंग से उपयोग करते हैं। उन्हें फोटोग्राफी का भी शौक है। उन्हें गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान है।
 
75. शाकाहारी हैं मोदी : पीएम मोदी शाकाहारी हैं और अपनी डाइट को लेकर काफी सजग रहते हैं। उनका अध्यात्मक की ओर झुकाव है। आध्यात्मिक रूप से काफी झुकाव रखते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR में नाम रहेगा या कट जाएगा? जानिए MP के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजीव झा से

क्‍या फिर पलटेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट

Tejas crash : तेजस विमान क्रैश के बाद भी चलता रहा दुबई एयर शो, अमेरिकी पायलट दुखी होकर कही यह बात

सियासत में सिनेमा की तरह सुनहरी सफलता हासिल नहीं कर पाए धर्मेंद्र

कश्मीर में भयानक सर्दी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, माइनस 3.2 डिग्री रहा पारा

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या में ध्वजारोहण, धर्मध्वज पर अंकित हर चिह्न की है खास विशेषता

अयोध्या : तीर्थ से टेक स्मार्ट नगरी तक, आठ आयामों पर खड़ा नया रामनगरी मॉडल

ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम

सुख-शांति प्रदान करने वाला धर्म ध्वज फिर से हुआ शिखर पर विराजमान : भागवत

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा बिजली बिल राहत योजना 2025-26 की घोषणा

अगला लेख