डांस बार में जाने वाले क्या कर सकेंगे, क्या नहीं, जानिए 8 खास बातें...

Webdunia
गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (15:21 IST)
मुंबई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुंबई में डांस बार एक बार फिर गुलजार होंगे। शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में डांस बार खोलने की इजाजत देते कुछ रियायतें दी है। वहीं इस पर कुछ पाबंदियां भी लगाई गई है। आइए जानते हैं सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से जुड़ी 8 खास बातें...
 
- डांस बार में एरिया और ग्राहकों के बीच अब कोई दीवार नहीं होगी। महाराष्‍ट्र सरकार ने नियम तय किया था कि ग्राहक और डांसरों के बीच एक 3 फुट ऊंची दीवार बनाई जाए। इस दीवार की वजह से डांस तो देखा जा सकता था, मगर बार डांसर्स तक पहुंचा नहीं जा सकता था।
 
- कोर्ट ने कहा कि मुंबई जैसे क्षेत्र में धार्मिक और शैक्षणिक स्थलों से एक किलोमीटर की दूरी पर डांस बार होने का नियम तर्कसंगत नहीं है। इस फैसले में मुंबई में डांस बार की संख्या तेजी से बढ़ सकती है। 
 
- ग्राहक बारबालाओं को टिप दे सकते हैं, मगर वे पैसे नहीं लुटा पाएंगे। 
 
- शीर्ष अदालत ने कहा कि डांसर और मालिक के बीच वेतन फिक्स करना सही नहीं है। ये अधिकार सरकार का नहीं, बल्कि मालिक और डांसर के बीच का है। 
 
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुंबई में डांस बार शाम 6 से 11.30 तक चल सकेंगे। इसके बाद डांस बार खुले नहीं रह सकेंगे। 
 
- 2016 के कानून मे डांस बार के लिए कड़ी शर्तें लगाई थीं, जिनमें सीसीटीवी कैमरे लगाने की शर्त भी थी। कोर्ट ने डांस बार में सीसीटीवी लगाने के नियम को भी खारिज कर दिया। 
 
- डांस बार में आर्केस्ट्रा पर कोई रोक नहीं।
 
- अदालत ने साफ कहा कि डांस बार में अश्लीलता नहीं होनी चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना

महिला आरक्षण को लेकर नितिन गडकरी ने दिया यह बयान

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक

Ahmedabad Plane Crash : अस्पताल में 265 शव लाए गए, विमान में था 1.25 लाख लीटर ईंधन

अहमदाबाद में Air India प्लेन क्रैश पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, भारत एक मजबूत देश, वे इससे निपट लेंगे

अगला लेख