Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिंजो आबे के ‍निधन से पीएम मोदी दुखी, राहुल ने भी जताया शोक (Live Updates)

हमें फॉलो करें शिंजो आबे के ‍निधन से पीएम मोदी दुखी, राहुल ने भी जताया शोक (Live Updates)
, शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (15:21 IST)
नई दिल्ली/टोक्यो। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का शुक्रवार को निधन हो गया। आज सुबह हमलावर ने उन पर गोलियां चलाई थी। हमले में गंभीर रूप से घायल आबे को अस्पताल ले जाते समय हार्ट अटैैक भी आया थाा पल-पल की जानकारी...

-पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- शिंजो आबे के निधन की खबर से दुखी हूं। कहा- शिंजो आबे मेरे करीबी दोस्त थे।
-पीएम मोदी ने कहा, शिंजो आबे ने जापान और दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। शिंजो आबे एक महान, वैश्विक, उत्कृष्ट राजनेता और एक अद्भुत प्रशासक थे।
-शिंजो आबे के ‍निधन पर भारत में 1 दिन का राष्ट्रीय शोक।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से दुखी हूं। भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका सराहनीय थी। वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने पीछे एक मजबूत विरासत छोड़ गए हैं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और जापान की जनता के साथ हैं।'
 
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, नारा शहर में हमलावर ने मारी थी गोली
-जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा, शिंजो आबे की हालत बेहद नाजुक।
-संबोधन के दौरान भावुक हुए जापानी पीएम, कहा-शिंजो को बचाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद हैं कि वे जल्द ठीक हो जाएंगे।
-उन्होंने कहा कि शिंजो आबे पर हमला बर्बर है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
-जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद दुखी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।
-मीडिया खबरों के अनुसार, शिंजो आबे की हालत बेहद नाजुक। शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद किया।
-हमले पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने जताया दुख।
-राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। उन्होंने भारत-जापान संबंधों को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राहुल ने आबे के स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
-पूर्व जापानी पीएम को पीछे से गोली मारी गई।
- शिजो आबे के हमलावर की पहचान हुई। 41 साल के यामागामी ने मारी गोली। यह पता नहीं चल सका है कि हमला क्यों किया गया।
-कुछ ही देर में मीडिया से बात करेंगे जापानी प्रधानमंत्री।
-हमले के बाद शिंजो आबे को आया हार्ट अटैक, हालत गंभीर।
-जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी गई। बीच भाषण में गिर पड़े शिंजो आबे। NHK चैनल के रिपोर्टर ने गोली चलने की आवाज सुनी। हादसे में लहूलुहान हुए आबे।
-ओडिशा सरकार ने फैसला किया है कि राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 8 जुलाई को प्रचार के लिए यहां आएंगी तो उन्हें ‘राज्य अतिथि’ का दर्जा दिया जाएगा। बीजद ने 'ओडिशा की बेटी' के लिए समर्थन का वादा किया है।
-ज्ञानवापी मामले में आज वाराणसी की फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई
-IMD ने गोवा के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और अगले 24 घंटे के दौरान बेहद भारी बारिश और इसके बाद 10 जुलाई तक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की।
-मुंबई में लोगों को उन दिनों के दौरान समंदर के तट पर जाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है जब भारी वर्षा की चेतावनी दी गई हो।  हालांकि तट भारी बारिश की चेतावनी वाले दिन भी सुबह 6 से सुबह 10 बजे तक खुले रहेंगे।
-हार्दिक पांड्या के शानदार खेल की मदद से भारत ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को 50 रन से हराया। 3 मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने दी जुबैर को 5 दिन की अंतरिम जमानत