8 राष्ट्रीय दलों ने घोषित की 1374 करोड़ रुपए की आय, ADR ने जारी की रिपोर्ट

Webdunia
शुक्रवार, 17 जून 2022 (22:28 IST)
नई दिल्ली। आठ राष्ट्रीय दलों ने वित्त वर्ष 2020-21 में कुल 1373.78 करोड़ रुपए की आय घोषित की है, जिसमें भाजपा की हिस्सेदारी लगभग 55 प्रतिशत है। भाजपा ने राष्ट्रीय दलों के बीच सबसे अधिक आय वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 752.33 करोड़ रुपए दिखाई है।

चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाले संगठन एडीआर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), तृणमूल कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त आठ राष्ट्रीय दल हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने एक बयान में कहा कि आठ राष्ट्रीय दलों ने वित्त वर्ष 2020-21 में पूरे भारत से एकत्रित 1,373.78 करोड़ रुपए की कुल आय घोषित की है। निर्वाचन आयोग के समक्ष राजनीतिक दलों द्वारा प्रस्तुत विवरण का हवाला देते हुए एडीआर ने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय दलों के बीच सबसे अधिक आय वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 752.33 करोड़ रुपए दिखाई है।

एडीआर ने कहा कि यह वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान आठ राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 54.76 प्रतिशत है।बयान में कहा गया कि दूसरे स्थान पर कांग्रेस रही जिसने 285.76 करोड़ रुपए की आय घोषित की, जो राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 20.801 प्रतिशत है।

वित्त वर्ष 2019-20 और 2020-21 के बीच, भाजपा की आय 79.24 प्रतिशत घटकर 3,623.28 करोड़ रुपए से वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 752.33 करोड़ रुपए हो गई। कांग्रेस की आय वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 682.21 करोड़ रुपए से 58.11 प्रतिशत घटकर वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 285.76 करोड़ रुपए हो गई।

एडीआर के मुताबिक वित्त वर्ष 2019-20 और 2020-21 के बीच तृणमूल कांग्रेस, राकांपा, बसपा, भाकपा और एनपीपी की आय में क्रमश: 48.20 प्रतिशत, 59.19 प्रतिशत, 9.94 प्रतिशत, 67.65 प्रतिशत और 62.91 प्रतिशत की कमी आई। भाजपा का सबसे अधिक खर्च चुनाव और सामान्य प्रचार के लिए 421.01 करोड़ रुपए हुआ, इसके बाद प्रशासनिक मद में 145.68 करोड़ रुपए का खर्च हुआ।

कांग्रेस ने चुनाव पर 91.35 करोड़ रुपए और उसके बाद संगठन के कामकाज पर 88.43 करोड़ रुपए खर्च किए गए। तृणमूल कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 90.41 करोड़ रुपए चुनावी खर्च पर, उसके बाद 3.96 करोड़ रुपए प्रशासनिक और अन्य कार्यों पर खर्च किए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस दल पर भीड़ ने किया हमला, 4 गिरफ्तार

सीएम योगी बोले, महाकुंभ का जल साफ, 56 करोड़ से ज्यादा लोग कर चुके हैं स्नान

मध्यप्रदेश में रोजगार को लेकर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, नई MSME पॉलिसी से 86 लाख रोजगार के अवसर होंगे उपलब्ध

ड्रग एडिक्‍ट बनाकर इंदौर में मासूमों से भीख और चोरी करवा रहे बेरहम गिरोह, 600 बच्‍चे रेस्‍क्‍यू, 800 को भेजा स्‍कूल

मुर्गे की बांग से पड़ोसी की नींद हुई हराम, मामला आरडीओ तक जा पहुंचा

अगला लेख