भारत में 85% पात्र आबादी ने ली Corona की पहली खुराक : मांडविया

Webdunia
सोमवार, 6 दिसंबर 2021 (20:55 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि भारत में 85 प्रतिशत पात्र वयस्क आबादी को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और देश में अब तक टीके की कुल 127.93 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
मांडविया ने एक ट्वीट में कहा कि एक और दिन, एक और मील का पत्थर। 85 प्रतिशत पात्र आबादी को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र ‘सबका प्रयास’ के साथ भारत मजबूती से कोविड-19 के खिलाफ जंग में आगे बढ़ रहा है।
 
मंत्री ने रविवार को कहा कि भारत की 50 प्रतिशत से ज्यादा पात्र व्यस्क आबादी का कोविड-19 के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सुबह 7 बजे तक के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान टीके की 24 लाख 55 हजार 911 खुराक दिए जाने के साथ ही भारत में अब तक कोविडरोधी टीकों की कुल 127.33 करोड़ से ज्यादा (1,27,93,09,669) खुराक दी जा चुकी हैं। यह उपलब्धि 1,32,86,429 सत्रों में हासिल की गई।
 
देश भर में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान की शुरुआत पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जाने से हुई थी। अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था।
 
टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से शुरु हुआ था, जब 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और अन्य बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ।
 
एक अप्रैल से देश में 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिए कोविड रोधी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था, जबकि एक मई से इसका दायरा 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिए बढ़ा दिया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख