Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राज्यसभा: देश के विभिन्न राज्यों में पशु चिकित्सकों के 9090 पद खाली

हमें फॉलो करें राज्यसभा: देश के विभिन्न राज्यों में पशु चिकित्सकों के 9090 पद खाली
, शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023 (23:35 IST)
नई दिल्ली। देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पशु चिकित्सकों के स्वीकृत 35,745 पदों के मुकाबले 9,090 पद रिक्त हैं। संसद को शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि पशुपालन, पशु चिकित्सा विज्ञान के साथ-साथ पशु चिकित्सा, राज्य का विषय है इसलिए उनकी आवश्यकता के अनुसार पशु चिकित्सकों का सार्वजनिक रोजगार, राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार 31 जनवरी 2023 तक देशभर में पशु चिकित्सकों के स्वीकृत पद 35,745 हैं जबकि रिक्त पद 9,090 हैं।
 
रूपाला ने आगे कह कि पशु चिकित्सा सेवाओं/सुविधाओं की कमी के कारण बड़े पैमाने पर पशुओं की मौत की कोई रिपोर्ट राज्यों से प्राप्त नहीं हुई है, फिर भी गांठदार त्वचा रोग (एलएसडी) से प्रभावित पशुओं की मौत की रिपोर्ट वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान प्राप्त हुई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ADR की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, 2009 के बाद से 71 सांसदों की संपत्ति बढ़ी 286 प्रतिशत