आशुतोष महाराज की समाधि का सच..!

Webdunia
PR
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज के समाधि लेने पर विवाद हो गया है।

आशुतोष महाराज करीब सात दिन से एक ऐसे कमरे में समाधि लिए हुए हैं जिसका तापमान शून्य डिग्री है। आशुतोष महाराज ने बीते मंगलवार रात करीब साढ़े बारह बजे समाधि ली थी।

डॉक्टरों के अनुसार आशुतोष महाराज क्लीनिकल रूप से डेड हो चुके हैं जबकि उनके शिष्य इस बात से इंकार कर रहे हैं। दूसरी ओर संस्थान में प्रॉपर्टी विवाद जैसी खबरें भी आ रही हैं जबकि शिष्य इन खबरों से इंकार कर रहे हैं। खबरें हैं कि प्रॉपर्टी हड़पने के लिए आशुतोष महाराज को बंधक बनाया गया है।

अगले पन्ने पर क्या है पूरा मामला...


PR
पिछले सप्ताह आशुतोष महाराज की मौत की खबर आई थी, लेकिन उनके शिष्यों ने कहना था कि वे गहन समाधि में चले गए हैं और वे समाधि खत्म होने के लिए 70 घंटे तक इंतजार करेंगे। आशुतोष महाराज के शिष्यों की संख्या लाखों में है और पंजाब में 65 आश्रमों के साथ देशभर में फैले करीब 350 आश्रमों के अलावा विदेशों में भी संस्थान के कई आश्रम हैं।

आशुतोष महाराज के साथ समाधि में डॉक्टर हरपाल मौजूद हैं। डॉ. हरपाल का कहना है कि आशुतोष महाराज की धड़कनें बंद पड़ी हैं और उनकी चमड़ी का रंग बदल रहा है। डॉक्टर हरपाल के अनुसार महाराज का ईसीजी, ब्रेन एवं हार्ट बीट शून्य है। आशुतोष महाराज की जो हालत बताई जा रही है, उसे मौत माना जा रहा है। आशुतोष महाराज को क्लीनकल रूप से डेड बताया जा रहा है।

अगले पन्ने पर, क्या कहना है शिष्यों का...


PR
आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी पातेश्वरी का कहना है कि हिमालय में भी शून्य डिग्री से भी कम तापमान होता है। वहां पर भी साधु-संत समाधि के लिए जाते हैं। आशुतोष महाराज गहन समाधि में हैं। आशुतोष महाराज के ड्राइवर पूरणसिंह ने कहा कि संपत्ति हड़पने के लिए उन्हें बंधक बनाया गया है।

पूरण ने इसके लिए हाईकोर्ट में याचिका भी दायर कर दी है। पूरण सिंह ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने आशुतोष महाराज को गैर कानूनी रूप से बंधक बनाकर रखा है। शिष्यों ने संस्थान में प्रॉपर्टी विवाद होने जैसी बातों को वक्तायों ने कोरी बकवास बताया।

उनका कहना है कि आशुतोष महाराज का कोई भी प्रॉपर्टी या बैंक अकाउंट नहीं है। उनका कहना था की 1991 में संस्थान को रजिस्टर करवाया गया था और संस्थान की कोई भी प्रॉपर्टी महाराज के नाम पर नहीं है। सभी कुछ संस्थान को चला रही सोसायटी के नाम पर है। पंजाब और हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश की, जिसमें कहा गया है कि आशुतोष महाराज क्लीनिकली डेड हैं।
Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

स्वाति मालीवाल मामले में गरमाई सियासत, NCW दफ्तर नहीं पहुंचे बिभव कुमार

उमर अब्‍दुल्‍ला के लिए राह आसान नहीं है बारामुल्‍ला में

Chardham Yatra : रजिस्ट्रेशन से लेकर Reel तक, क्या है चारधाम यात्रा के नए नियम?

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें