मुंबई में विस्फोटकों वाले वाहन में धमकीभरा खत भी मिला

Webdunia
शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021 (21:59 IST)
मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी के यहां स्थित आवास के पास विस्फोटकों के साथ खड़ा किए गए वाहन से एक पत्र मिला है, जिसमें कहा गया है कि यह आने वाले समय में होने वाली चीजों की एक झलक भर है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, अंबानी के आवास एंटीलिया के पास गुरुवार शाम एक संदिग्ध वाहन खड़ा पाया गया था। उसमें जिलेटिन की छड़ें रखी हुई थीं। वाहन की नंबर प्लेट भी संभवत: फर्जी पाई गई थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, कार से बरामद एक पत्र अंबानी, उनकी पत्नी और उनके परिवार को संबोधित है। यह पत्र हिंदी भाषा में है, लेकिन इसे रोमन लिपि में लिखा गया है। पत्र में कहा गया है, यह एक झलक भर है, लेकिन अगली बार सामान (विस्फोटक) पूरी तरह से तैयार रहेगा।

यह पत्र चालक की सीट के ठीक आगे नीले रंग के थैले में रखा हुआ था, जबकि जिलेटिन की छड़ें एक पैकेट में रखी हुई थीं, जिस पर उसके निर्माता का नाम था। कार से 'मुंबई इंडियंस' छपा हुआ एक थैला भी मिला।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह वाहन (स्कॉर्पियो) पिछले हफ्ते चोरी हो गया था और इसके मालिक ने इस बारे में एक शिकायत भी दर्ज कराई थी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

अमित शाह की नक्सलियों को खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं होगी बातचीत, हथियार छोड़ें, करें आत्मसमर्पण, बता दी आखिरी तारीख

केरल में थाने पहुंचा युवक, कहा- मेरे बैग में नवजात शिशुओं के कंकाल हैं

Hindi row : महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर बैकफुट पर फडणवीस सरकार, हिन्दी अनिवार्यता को लेकर CM का बड़ा ऐलान

रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, दागे 477 ड्रोन और 60 मिसाइल, अमेरिका का F-16 भी हुआ क्षतिग्रस्त

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भाजपा का बड़ा हमला, RJD का असली चेहरा नमाजवादी

हिमाचल में बाढ़, भूस्खलन और बादल फटे, जानिए क्या है अन्य राज्यों का हाल?

ट्रेन का सफर महंगा, सस्ता हु्आ गैस सिलेंडर, 1 जुलाई से हुए बदलावों का क्या होगा आपकी जेब पर असर?

तेलंगाना की दवा फैक्टरी में धमाका, मृतक संख्या बढ़कर 34 हुई

सस्ता हुआ कमर्शिअल गैस सिलेंडर, जानिए क्या है 4 महानगरों में नए दाम

अगला लेख