LIVE: उत्तराखंड हिमस्खलन में 4 मजदूरों की मौत, बर्फ में अभी भी 1 मजदूर फंसा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 1 मार्च 2025 (14:29 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: उत्तराखंड के माणा में हिमस्खलन में फंसे 55 मजदूरों में से 54 को निकाल लिया गया है। इलाज के दौरान इनमें से 4 मजदूरों की मौत हो गई। 1 मजदूर की तलाश जारी है। पल पल की जानकारी...

02:31 PM, 1st Mar
उत्तराखंड हिमस्खलन में 4 मजदूरों की मौत, बर्फ में अभी भी 1 मजदूर फंसा 

12:43 PM, 1st Mar
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए गृह मंत्रालय में बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और अन्य लोग शामिल हुए।

मोहाली में शनिवार को जीरकपुर-अंबाला राजमार्ग पर पुलिस से मुठभेड़ के बाद जबरन वसूली गिरोह में शामिल एक गैंगस्टर मल्कियत उर्फ ​​मैक्सी को गिरफ्तार कर लिया गया। गैंगस्टर गोल्डी बरार और गोल्डी ढिल्लों से जुड़ा है मल्कियत।

09:43 AM, 1st Mar
-आज सुबह चमोली के माणा में 14 मजदूरों का रेस्क्यू किया गया। बर्फ में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी।
-उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर धामी आज सुबह चमोली के लिए रवाना हुए। कहा पीएम मोदी ने फोन पर राहत और बचाव कार्य की जानकारी ली। 

09:11 AM, 1st Mar
हिमस्खलन में घायल 3 लोगों को सैन्य अस्पताल जोशीमठ पहुंचाया गया है। हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है।

08:10 AM, 1st Mar
-हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भारी बारिश की वजह से रात करीब 1 बजे हुए लैंड स्लाइड। घरों में भरा मलबा।
-पहाड़ों से मलबा गिरने के कारण ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग कर्णप्रयाग के पास अवरुद्ध है।

08:10 AM, 1st Mar
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार सीएम आवास से चल रहे बचाव कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। वे वहां मौजूद अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं।

08:07 AM, 1st Mar
चमोली पुलिस ने 28 फरवरी को उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा में हुए हिमस्खलन में फंसे 55 श्रमिकों के नामों की सूची जारी की। राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के अनुसार 33 श्रमिकों को बचा लिया गया है। वहां 55 श्रमिक थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

BJP में 75 की उम्र में Retirement का नियम नहीं, PM मोदी पर संजय राउत के बयान पर क्यों भड़के बावनकुले

जंग की आहट, ईरान की मिसाइलों के जवाब में डोनाल्ड ट्रंप का हवा का शैतान B-2 बॉम्बर तैयार

लोकसभा में बुधवार को वक्फ बिल पर मोदी सरकार की अग्निपरीक्षा, जानिए क्या है सदन की संख्या से लेकर सियासत तक समीकरण?

आलीशान कोठी को बना दिया पोर्न स्‍टूडियो, काली फिल्‍म में आती थी खूबसूरत मॉडल्‍स, एक घंटे में 5 लाख कमाई

97 लाख Whatsapp अकाउंट्‍स पर लगाया बैन, जानिए मेटा ने क्यों उठाया यह कदम, आपका खाता तो नहीं हुआ बंद

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: एमपी समेत 7 राज्‍यों में आज ओलावृष्टि का अंदेशा, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

पुलिस का कुणाल कामरा को तीसरा समन, 5 अप्रैल को बुलाया

LIVE : लोकसभा में आज पेश होगा वक्फ संशोधन विधेयक, दुनिया में ट्रंप टैरिफ की दहशत

Waqf Amendment Bill : वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करेगा INDIA ब्लॉक, लोकसभा में हंगामे के आसार

एमपी सीएम मोहन यादव की घोषणा, बनासकांठा मृतकों के परिजन को दी जाएगी आर्थिक सहायता

अगला लेख