Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव मंजूर, जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

Advertiesment
हमें फॉलो करें parliament

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , मंगलवार, 12 अगस्त 2025 (15:30 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति के गठन का ऐलान किया। पल पल की जानकारी...


03:43 PM, 12th Aug
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5,801 करोड़ रुपए की लागत से लखनऊ मेट्रो परियोजना के पहले चरण को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल ने 4,594 करोड़ रुपए के निवेश से ओडिशा, पंजाब, आंध्र प्रदेश में चार सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल ने अरुणाचल प्रदेश में 8,146 करोड़ रुपए की लागत वाली 700 मेगावाट क्षमता की टाटो-दो जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दी।

12:27 PM, 12th Aug
-लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति के गठन का ऐलान किया। समिति में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरविंद कुमार, मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनींद्र मोहन श्रीवास्तव और विधिवेत्ता बी वी आचार्य शामिल होंगे।
-बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर अपराह्न तीन बजे तक के लिए स्थगित।

11:17 AM, 12th Aug
-बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित।
-वोटर लिस्ट मामले में विपक्ष के हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 2 बजे तक स्थगित।
 

11:05 AM, 12th Aug
चेन्नई में मंगलवार को आ रही एक अंतरराष्ट्रीय मालवाहक उड़ान के एक इंजन में आग लग गई। विमान के यहां उतरने के बाद ही आग पर काबू पा लिया गया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। यह उड़ान मलेशियाई शहर कुआलालम्पुर से आ रही थी।

08:51 AM, 12th Aug
-जम्मू कश्मीर के पुंछ में भूस्खलन की वजह नेशनल हाईवे बंद। रास्ता साफ करने के प्रयास जारी।
-राजौरी शहर के कई हिस्सों में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति देखने को मिली।


08:51 AM, 12th Aug
-दोपहर 1 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक, कई अहम फैसलों पर मुहर संभव
-AAP सांसद संजय सिंह ने बिहार में SIR के संवैधानिक और चुनावी प्रभाव पर चर्चा के लिए नियम-267 के तहत नोटिस दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ICICI बैंक का ग्राहकों को बड़ा झटका, ATM और कैश ट्रांजैक्शन पर बढ़ी फीस