LIVE: देहरादून में तेज रफ्तार कार ने लोगों को मारी टक्कर, 4 की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 12 मार्च 2025 (12:42 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राजपुर रोड क्षेत्र में बुधवार रात एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे 4 लोगों को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। पल पल की जानकारी...


12:21 AM, 13th Mar
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राजपुर रोड क्षेत्र में बुधवार रात एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे चार लोगों को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना उत्तरांचल हॉस्पिटल के पास हुई जहां तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने चार मजदूरों और एक स्कूटी को जबरदस्त टक्कर मार दी। कार पर चंडीगढ़ का नंबर था।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चारों मजदूरों को उत्तरांचल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार दो व्यक्ति घायल भी हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चालक की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं और अनेक जगहों पर नाकाबंदी कर उसे ढूंढा जा रहा है।
 
उन्होंने बताया कि मृतकों में से दो की पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के बाबा बाजार के रहने वाले मंशाराम (30) और रंजीत (35) के रूप में की गयी है जबकि दो अन्य की शिनाख्त अभी नहीं हो पायी है। मृतकों के संबंध में पता चला है कि वे शिवम नाम के ठेकेदार के साथ काम कर रहे थे और काठबंगला नदी क्षेत्र में रह रहे थे। स्कूटी सवार दोनों व्यक्तियों-धनीराम और मोहम्मद शाकिब के पैर में चोट लगी है और उन्हें उत्तरांचल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

12:19 AM, 13th Mar
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के दो दिवसीय राजकीय दौरे के बाद पोर्ट लुईस से दिल्ली पहुंचे।

12:52 PM, 12th Mar
-मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 2025-26 के लिए राज्य का 4,21,032 करोड़ रुपए का बजट पेश किया।
-लाडली बहना योजना के लिए 18,669 करोड़ रुपए आवंटित।
-राजकोषीय घाटा, सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 4.66 प्रतिशत अनुमानित।
-अनुसूचित जनजातियों के लिए 47,296 करोड़ रुपए, अनुसूचित जातियों के लिए 32,633 करोड़ रुपए के प्रस्ताव। -बजट में कोई नया कर प्रस्ताव नहीं।
-बजट में सिंहस्थ की अधोसंरचना विकास के लिए 2 हजार करोड़। 
 

12:10 PM, 12th Mar
वाराणसी में होली मिलन समारोह में बवाल, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पथराव, छात्रों और स्थानीय लोग के बीच विवाद। ALSO READ: दिल्ली और दरभंगा पहुंचा होली और जुमे की नमाज का विवाद, किसने क्या कहा?

12:07 PM, 12th Mar
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का बजट करीब 4.21 लाख करोड़ रुपये का होगा। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा आज विधानसभा में बजट पेश करेंगे।
 
यादव ने बजट पेश होने से पहले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो बयान में कहा कि जब सरकार बन रही थी, तो हमने पांच साल में परिव्यय को दोगुना करने का वादा किया था। पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में हमने करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। इस साल का बजट 4.20 लाख करोड़ रुपये से अधिक का होने जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश का गठन 1956 में हुआ था। 2003 तक राज्य का बजट बढ़कर करीब 20,000 करोड़ रुपये हो गया था। अब यह 21 गुना होकर करीब 4.21 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इससे विकास की गति का पता चलता है।

10:41 AM, 12th Mar
मोहन यादव कैबिनेट ने दी बजट को मंजूरी, कुछ ही देर में विधानसभा में पेश होगा मध्यप्रदेश का बजट। 

08:53 AM, 12th Mar
पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत में संदिग्ध बलूच आतंकवादियों द्वारा ट्रेन में बंधक बनाए गए 155 यात्रियों को छुड़ा लिया और 27 आतंकवादियों को मार गिराया।
 
दूरसंचार सेवा प्रदाता जियो ने भी भारत में अपने ग्राहकों को स्टारलिंक की उच्च गति वाली इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए स्पेसएक्स से किया करार। अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की उपग्रह कंपनी है स्पेसएक्स।

08:03 AM, 12th Mar
पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत में संदिग्ध बलूच आतंकवादियों द्वारा ट्रेन में बंधक बनाए गए 80 यात्रियों को छुड़ा लिया और 13 आतंकवादियों को मार गिराया। 30 पाक सैनिकों की हत्या। बताया जा रहा है कि 9 डिब्बों में लगभग 500 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी मंगलवार सुबह गुदलार और पीरू कोनेरी इलाकों के बीच उस पर गोलीबारी की गई। करीब 400 यात्री अभी भी ट्रेन में ही हैं, जो सुरंग के अंदर है। BLA ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

07:42 AM, 12th Mar
वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा आज मध्यप्रदेश विधानसभा में मोहन यादव सरकार का दूसरा बजट पेश करेंगे। 4 लाख करोड़ से अधिक का हो सकता मध्यप्रदेश का 2025-26 का बजट। किसान, युवाओं के साथ महिलाओं के लिए बड़े एलान संभव। 

07:40 AM, 12th Mar
-अगले हफ्ते भारत आ सकते हैं अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस, उपराष्‍ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा होगा।
-हरियाणा में आज नगर निकाय चुनाव के नतीजे आएंगे।
-यूक्रेन रूस के साथ युद्ध विराम के लिए राजी। 
-राजधानी दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कन्हैया कुमार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, जानिए क्‍या है मामला

आंध्रप्रदेश में पटाखा बनाने वाली यूनिट में विस्फोट से 8 की मौत, 6 घायल

आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, पार्टी में वापस लेने की अपील, बोले- अब नहीं करूंगा कोई गलती

बंगाल में बांग्लादेश जैसे हालात, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, घरों पर फेंके बम, पलायन को मजबूर 400 लोग

अमेरिका ने टैरिफ से दी राहत, चीन की तुलना में भारत को 20 फीसदी सस्ता पड़ेगा निर्यात

सभी देखें

नवीनतम

Waqf : PM मोदी ने केरल के मुनंबम मुद्दे को सुलझाया, नेताओं ने किया था नजरअंदाज

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, उज्जैन, विदिशा सहित इन जिलों के कलेक्टर बदले

मुर्शिदाबाद हिंसा पर कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक की मांग, BJP ने किया 400 हिन्दुओं के पलायन का दावा

AI से 32 करोड़ लोगों का भविष्य जुड़ा, वोट देने से बदलेगा शिक्षा का सिस्टम, स्टेट प्रेस क्लब के पत्रकारिता महोत्सव में बोले मनीष सिसोदिया

कन्हैया कुमार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, जानिए क्‍या है मामला

अगला लेख