Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दुबई एयर शो में बड़ा हादसा, क्रेश हुआ लड़ाकू विमान तेजस

Advertiesment
हमें फॉलो करें tejas mk1A

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 (16:06 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : दुबई एयर शो में शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे फ्लाइट डिस्प्ले के दौरान लड़ाकू विमान तेजस क्रेश हो गया। जमीन से टकराते ही फाइटर जेट में लगी आग। पल पल की जानकारी...


04:03 PM, 21st Nov
दुबई एयर शो में बड़ा हादसा। एयर शो में फ्लाइट डिस्प्ले के दौरान क्रेश हुआ लड़ाकू विमान तेजस। जमीन से टकराते ही फाइटर जेट में लगी आग।

03:21 PM, 21st Nov
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, जो भारत का नागरिक है, वो ही नागरिक रहेगा, SIR यहीं शुद्धता कायम कर रहा है। जो SIR के खिलाफ जाएगा, उसके खिलाफ जनता चली जाएगी।

12:10 PM, 21st Nov
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 176वीं बटालियन कैंपस में BSF के 61वें स्थापना दिवस में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा के 9 स्थानों पर स्थापित मुख्यालय, ट्रेनिंग कैंप और लॉन्चिंग पैड्स को समाप्त कर दिया था। ऑपरेशन सिंदूर ऑपरेशन का उद्देश्य आतंकवाद का खात्मा, हमारे नागरिकों और सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा था। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी BSF की अनेकों उपलब्धियां हैं। वह दिन दूर नहीं जब यह देश नक्सलवाद से हमेशा-हमेशा के लिए मुक्त हो जाएगा।

10:45 AM, 21st Nov
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, आज सुबह लगभग 10 बजे बांग्लादेश के नरसिंगडी के पास 5.5 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। पश्चिम बंगाल में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके।

08:45 AM, 21st Nov
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में भारत में जन्मी मादा चीता मुखी ने गुरुवार को 5 नन्हे शावकों को जन्म दिया। पहली बार भारत में जन्मे चीते ने देश में ही प्रजनन कर इतिहास रचा है। ALSO READ: मां बनी भारत में जन्मी मादा चीता मुखी, कूनो में 5 शावकों को दिया जन्म

07:41 AM, 21st Nov
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 3 दिन के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना हो गए। वे यहां जी 20 सम्मेलन में शामिल होंगे। दक्षिण अफ्रीका पहली बार जी20 समिट की मेजबानी कर रहा है।

07:41 AM, 21st Nov
दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रशांत किशोर ने जनसुराज को दान की पूरी संपत्ति, अपने पास क्या रखा?