Biodata Maker

LIVE: रक्षा मंत्री राजनाथ से मिले CDS अनिल चौधरी, सपा सांसद पर करणी सेना का हमला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 27 अप्रैल 2025 (16:11 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: NIA ने आज पहलगाम आतंकी हमले की जांच शुरू कर दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर भरोसा दिलाया कि पहलगाम के पीड़ितों को न्याय मिलेगा। इस बीच CDS अनिल चौधरी ने रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। पल पल की जानकारी...


04:14 PM, 27th Apr
अलीगढ़ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला, करणी सेना ने फेंके टायर। टायर फेंकने से काफिले की गाड़ियों आपस में भिड़ गईं। 

04:05 PM, 27th Apr
CDS अनिल चौधरी ने शाम 4 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी के जम्मू कश्मीर दौरे के बाद महत्वपूर्ण मानी जा रही है यह मुलाकात। 

12:20 PM, 27th Apr
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को राज्य में पाकिस्तानी नागरिकों के संदिग्ध होने या उनकी पहचान न होने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की जा चुकी है। केंद्र के निर्देशानुसार राज्य से पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकालने की व्यवस्था की जा रही है।

11:08 AM, 27th Apr
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहलगाम हमले से हर भारतीय दुखी है। हर भारतीय का खून खौल रहा है। दुश्मनों को विकास रास नहीं आया। आतंकी कश्मीर में तबाही चाहते हैं। आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया साथ है। पीड़ितों को न्याय मिलकर रहेगा। 

10:26 AM, 27th Apr
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद रविवार को स्वदेश लौट आईं। फ्रांसिस पिछले लगभग 1,300 वर्षों में पहले गैर-यूरोपीय पोप थे। उनका सोमवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।
 
राष्ट्रपति के कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद दिल्ली पहुंचीं।' 

09:20 AM, 27th Apr
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद आतंकवाद के तंत्र के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए प्राधिकारियों ने बांदीपोरा, पुलवामा और शोपियां जिलों में तीन सक्रिय आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त कर दिया। 

09:11 AM, 27th Apr
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने 45 वर्षीय एक सामाजिक कार्यकर्ता गुलाम रसूल माग्रे को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। माग्रे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आतंकवादियों द्वारा उन्हें निशाना बनाए जाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

07:49 AM, 27th Apr
-पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सैनिकों ने इसका करारा जवाब दिया। 
-जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। आतंकियों के घर ध्वस्त किए जा रहे हैं। 
-NIA ने पहलगाम आतंकी हमले के संबंध में मामला दर्ज किया। बैसरन में पर्यटकों पर हुए इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी।

07:48 AM, 27th Apr
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। 
-मुंबई में आज सुबह बहुमंजिला कैसर-ए-हिंद इमारत में आग लग गई। इसी इमारत में प्रवर्तन निदेशालय (ED) का कार्यालय भी है। 
-उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों के 10 राज्यों में भीषण गर्मी के साथ ही लू का कहर दिखाई दे रहा है। पूर्वोत्तर, पूर्वी और मध्य भारत में कई स्थानों पर आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बारिश का दौर जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll में बिहार में NDA की वापसी, कितनी मिल सकती है सीटें

OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होगा, कीमत और फीचर्स लीक, मिल सकता है फ्री गिफ्ट, क्या रहेगी कीमत

Delhi Car Blast: डॉ. शाहीन शाहिद को लेकर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से भी कनेक्शन आया सामने

दिल्ली ब्लास्ट का क्या है फरीदाबाद कनेक्शन, क्या उमर के साथी थे कश्मीर के 3 डॉक्टर

Delhi Blast: कौन है डॉक्‍टर उमर की चाची तब्‍बसुम, उमर के बारे में चाची ने क्‍यों खाई खुदा की कसम?

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : इन राज्‍यों में गिरेगा तापमान, यहां शीतलहर का अलर्ट

कुलगाम में जमायते इस्लामी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 500 से ज्यादा लोगों से पूछताछ

कौन है डॉक्टर परवेज अंसारी, क्या है उसका शाहीन शाहिद से कनेक्शन?

प्रधानमंत्री मोदी के हाथों होगा श्रीराम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण

LIVE: दिल्ली की हवा जहरीली, GRAP 3 की पाबंदियां लागू

अगला लेख