LIVE: कांग्रेस मुख्‍यालय से शनिवार सुबह निकलेगी मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 (15:25 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें घर जाकर श्रद्धांजलि दी। देश में 7 दिन का राष्‍ट्रीय शोक घोषित किया गया है। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। पल पल की जानकारी... 
 

11:40 PM, 27th Dec
जम्मू कश्मीर में भूकंप : जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4 मापी गई। उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके रात नौ बजकर छह मिनट पर उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। उन्होंने बताया कि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

09:28 PM, 27th Dec
संभल हिंसा मामले में 2 और गिरफ्तार : यूपी के संभल जिले में जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि थाना नखासा पुलिस ने अभियुक्त रिहान (37) तथा अदनान (24) को संभल हिंसा मामले में दर्ज एक प्राथमिकी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि अब तक संभल हिंसा मामले में 50 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके पहले विश्नोई ने बताया था कि पुलिस ने संभल हिंसा मामले में कुल सात मुकदमे दर्ज किए हैं, जिनमें छह नामजद और 2,750 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। संभल की जामा मस्जिद में अदालत के आदेश पर 24 नवंबर को किए जा रहे सर्वेक्षण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए थे। इस दौरान 4 व्यक्तियों की मौत हो गई थी।
 

02:16 PM, 27th Dec
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया और कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय जीवन पर अपनी छाप छोड़ी है और उनके निधन से राष्ट्र ने एक प्रख्यात राजनेता, जानेमाने अर्थशास्त्री और एक प्रतिष्ठित को नेता खो दिया है।
 
एक आधिकारिक बयान में कहा गया, बयान में कहा गया कि सिंह के सम्मान में एक जनवरी 2025 तक सात दिनों के लिए राजकीय शोक घोषित किया गया है और शोक की इस अवधि के दौरान, पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया जाएगा तथा विदेशों में स्थित सभी भारतीय मिशनों व उच्चायोगों में भी राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
 
बयान में कहा गया कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा और राजकीय अंत्येष्टि के दिन केन्द्र सरकार के सभी कार्यालयों और केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में आधे दिन का अवकाश घोषित किया जाएगा।

11:41 AM, 27th Dec
-राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनमोहन सिंह पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। 
-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।
-सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी दिग्गज कांग्रेस नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

11:14 AM, 27th Dec
-प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक शुरू, बैठक में मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
-प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा, मनमोहन सिंह का निधन राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति है। मनमोहन सिंह का जीवन उनकी ईमानदारी, सादगी का प्रतिबिंब था, वह एक प्रतिष्ठित सांसद थे। मनमोहन सिंह का जीवन हमेशा यह सबक देगा कि कैसे कोई व्यक्ति अभाव और संघर्ष से ऊपर उठकर सफलता प्राप्त कर सकता है।  
 

10:45 AM, 27th Dec
-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मनमोहन सिंह के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
-दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना भी पीएम मोदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 

10:06 AM, 27th Dec
-पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।
-गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मनमोहनसिंह को श्रद्धांजलि दी। 

09:11 AM, 27th Dec
गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मोतीलाल नेहरू रोड स्थित बंगले पर पहुंचेंगे।  ALSO READ: क्यों खास है मोतीलाल नेहरू रोड का बंगला नंबर 3, क्या था इसका मनमोहन सिंह से कनेक्शन?

08:30 AM, 27th Dec
-मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा। 
-बताया जा रहा है कि मनमोहन सिंह की एक बेटी अमेरिका में है। उनके लौटने के बाद शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

07:17 AM, 27th Dec
-मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर आवास पर लाया गया। कुछ ही देर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 
-मनमोहन सिंह को राजकीय सम्मान से दी जाएगी अंतिम विदाई। 
-राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्‍ट्रपति धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई दिग्गजों ने दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि। 
-देश में 7 दिन का राष्‍ट्रीय शोक, आज सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।  सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक में दी जाएगी श्रद्धांजलि। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख