dipawali

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकिर रजा गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Live news in Hindi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 27 सितम्बर 2025 (02:48 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : बरेली हिंसा मामले में पुलिस ने शनिवार को मौलाना तौकिर रजा को गिरफ्तार कर लिया। बरेली में बवाल के बाद तौकिर रजा समेत सैकड़ों लोगों के खिलाफ चार थानों में एफआईआर दर्ज की गई थी। पल पल की जानकारी...


12:39 AM, 28th Sep
इंदौर में फिर बेलगाम दौड़ा ट्रक : इंदौर में शनिवार रात फिर एक बड़ा हादसा हो गया। एक बेकाबू मिनी ट्रक ने अचानक कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसा रावजी बाजार थाना क्षेत्र के लोहा मंडी ब्रिज के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक के ब्रेक अचानक फेल हो गए, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर सड़क पर दौड़ पड़ा। इस दौरान कई गाड़ियों से टकराते हुए उसने अफरा-तफरी मचा दी। हादसे में एक महिला घायल हुई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

03:01 PM, 27th Sep
तौकीर रजा कई मामलों में विवादित बयान दे चुके हैं। तौकीर रजा ने नागरिकता कानून के खिलाफ दिया था बयान। तौकीर रजा ने तस्लीमा नसरीन के खिलाफ फतवा भी जारी कर चुके हैं। आजम खान से जेल में मुलाकात के बाद तौकीर रजा ने योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ बयान दिया था।

12:51 PM, 27th Sep
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डेढ़ साल पहले, विधानसभा चुनाव के दौरान ओडिशा के लोगों ने एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का प्रण लिया था, ये संकल्प था विकसित ओडिशा। आज हम देख रहे हैं, ओडिशा डबल इंजन की रफ़्तार से आगे बढ़ने लगा है। आज फिर एक बार, ओडिशा के विकास के लिए, देश के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का काम शुरू हुआ है। आज से BSNL का नया अवतार भी सामने आया है। 
 
पीएम मोदी ने कहा कि जो भी देश आर्थिक रूप से सशक्त होना चाहता है, वो बड़े-बड़े जहाज निर्माण पर बहुत बल देता है। व्यापार हो, तकनीक हो या फिर देश की सुरक्षा — जहाज निर्माण से हर जगह फायदा होता है। अपने जहाज होंगे तो संकट के समय दुनिया के साथ आयात-निर्यात में रुकावट नहीं आएगी। इसलिए भाजपा सरकार ने देश में बड़े-बड़े जहाज निर्माण के लिए 70 हजार करोड़ रुपये का पैकेज स्वीकृत किया है।
 
उन्होंने कहा कि हमारा बहुत जोर गरीबों को, दलितों को, पिछड़ों को, आदिवासियों को मूल सुविधाएं पहुंचाने पर है। जब एक गरीब परिवार को पक्का घर मिलता है, तो वर्तमान ही नहीं, भावी पीढ़ियों का जीवन भी आसान हो जाता है। हमारी सरकार देशभर के 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्का घर दे चुकी है। ओडिशा में भी हजारों घर बनाने का काम चल रहा है। आज करीब 50,000 परिवारों को घर की स्वीकृति मिली है।

12:45 PM, 27th Sep
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा से दूरसंचार, रेलवे और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों से जुड़ीं 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। मोदी ने देश भर में आठ आईआईटी के विस्तार की आधारशिला रखी, जिससे अगले चार वर्षों में 10,000 नए छात्र आईआईटी में पढ़ सकेंगे। उन्होंने बीएसएनएल की 'स्वदेशी' तकनीक से निर्मित 97,500 से अधिक 4जी दूरसंचार टावरों की शुरुआत की।
 

11:49 AM, 27th Sep
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा पहुंचे जहां वह दूरसंचार, रेलवे और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों से संबंधित 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। ALSO READ: पीएम मोदी की यात्रा के दौरान क्या झारसुगुड़ा में होगी भारी बारिश, IMD ने दिया बड़ा बयान

10:42 AM, 27th Sep
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

08:56 AM, 27th Sep
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दक्षिण अमेरिका के चार देशों की यात्रा पर रवाना हो गए हैं जहां वह राजनीतिक नेताओं, छात्रों और कारोबारियों मुलाकात कर सकते हैं। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रभारी पवन खेड़ा ने यह जानकारी दी, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि गांधी किन देशों की यात्रा पर हैं। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी नहीं दी कि गांधी की यह यात्रा कितने दिन की है।

07:56 AM, 27th Sep
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भाषण के बाद भारत के जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव, पेटल गहलोत ने उन्हें आईना दिखाया। गहलोत ने कहा कि जहां तक आतंकवाद का सवाल है, हम स्पष्ट कर रहे हैं कि आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों के बीच कोई भेद नहीं किया जाएगा। दोनों को जवाबदेह ठहराया जाएगा, और न ही हम परमाणु ब्लैकमेल की आड़ में आतंकवाद को बढ़ावा देने की अनुमति देंगे। भारत ऐसी धमकियों के आगे कभी नहीं झुकेगा। दुनिया के लिए भारत का संदेश स्पष्ट है। आतंकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस होना चाहिए।
 
पेटल ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत के साथ शांति की बात कही है। अगर वे सचमुच सच्चे हैं, तो रास्ता साफ़ है। पाकिस्तान को तुरंत सभी आतंकवादी शिविर बंद करने चाहिए और भारत में वांछित आतंकवादियों को हमें सौंप देना चाहिए। यह भी विडंबना है कि एक ऐसा देश जो नफरत, कट्टरता और असहिष्णुता का पालन करता है, इस सभा को आस्था के मामलों पर उपदेश दे रहा है। पाकिस्तान का राजनीतिक और सार्वजनिक विमर्श उसके असली स्वरूप को दर्शाता है। जाहिर है, उन्हें आईने में देखने की बहुत देर हो चुकी है।
 
उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान लंबे समय से इस बात पर सहमत हैं कि उनके बीच किसी भी लंबित मुद्दे का समाधान द्विपक्षीय रूप से किया जाएगा। इस संबंध में किसी तीसरे पक्ष के लिए कोई जगह नहीं है। यह हमारी दीर्घकालिक राष्ट्रीय स्थिति है।

07:55 AM, 27th Sep
ओडिशा में पीएम मोदी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 सितंबर को ओडिशा की यात्रा करेंगे तथा इस दौरान अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे, 1,700 करोड़ रुपए की रेलवे परियोजनाओं और बीएसएनएल के ‘स्वदेशी’ 4जी स्टैक का अनावरण करेंगे।
 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री पूर्वाह्न 11बजकर 25 मिनट पर झारसुगुड़ा स्थित सभा स्थल पर पहुंचेंगे और दोपहर लगभग 12.45 बजे ओडिशा से प्रस्थान करेंगे। वे यहां 8 आठ आईआईटी के विस्तार की घोषणा करेंगे, ब्रह्मपुर में एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा संबलपुर में वीआईएमएसएआर अस्पताल को सुपर-स्पेशलिटी का दर्जा देंगे, राष्ट्रीय कौशल विकास कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे तथा अंत्योदय योजना के तहत 50,000 लाभार्थियों को सहायता प्रदान करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी सरकार में सनातन का महापर्व नवरात्रि बना आस्था और विकास का संगम, यूपी के देवी मंदिरों में उमड़ रहे लाखों श्रद्धालु