Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पाकिस्तान के सीने पर करारा प्रहार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Live news in Hindi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , मंगलवार, 29 जुलाई 2025 (18:20 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : संसद के दोनों सदनों में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी। सपा सांसद ने कहा कि विश्व गुरू का माहौल पूरी तरह फेल हुआ। गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने संसद में अपनी बात रखी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सबसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग लिया। पल पल की जानकारी...


07:14 PM, 29th Jul
कुछ लोग यहां भी रो रहे हैं : नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान पर निर्भर होती जा रही है। कांग्रेस पाकिस्तानी प्रपंच की प्रवक्ता बनती जा रही है। मोदी ने कहा कि आतंकियों को रोते देखकर यहां भी कुछ लोग रो रहे हैं। कांग्रेस ने तो सर्जिकल स्ट्राइक के भी सबूत मांगे थे। पूरा देश कांग्रेस पर हंस रहा है। उन्होंने कहा कि अभिनंदन के पकड़े जाने पर कांग्रेस खुश थी, डंके की चोट पर अभिनंदन वापस आया था। कांग्रेस ने कभी कारगिल विजय दिवस नहीं मनाया। 
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की व्यवस्था पर भरोसा नहीं है। पूरा देश आज विपक्ष पर हंस रहा है। आतंकवादियों के मारे जाने पर भी सवाल उठाए गए। ऑपरेशन महादेव में पहलगाम पर हमला करने वाले आतंकवादी ढेर किए गए। पाकिस्तान की मिसाइलें हवा में ही चूर-चूर कर दी गईं। 

06:54 PM, 29th Jul
पाकिस्तान ने लगाई थी युद्ध रोकने की गुहार : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मोदी ने कहा कि देश ने लक्ष्य पूरा किया। ऑपरेशन सिंदूर का लक्ष्य तय था। चंद मिनटों में भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखा दिया। पाकिस्तान ने कहा कि प्लीज हमला रोक दो। दुनिया के किसी भी नेता ने भारत से जंग रोकने के लिए नहीं कहा। पाकिस्तान ने युद्ध रोकने की गुहार लगाई थी। 9 मई की रा‍त अमेरिकी राष्ट्रपति वेंस ने फोन किया था। वेंस ने कहा था कि पाकिस्तान बड़ा हमला करने वाला है। मैंने कहा कि पाकिस्तान को यह इरादा भारी पड़ेगा। मैंने कहा गोली का जवाब गोले से देंगे। अगले दिन हमने पाकिस्तान की सैन्य शक्ति को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान फिर से दुस्साहस किया तो करारा जवाब देंगे। ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। आज का भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ रहा है। 

06:44 PM, 29th Jul
कांग्रेस ने सेना का मनोबल गिराया : मोदी ने कहा कि विदेश नीति पर मैं स्पष्टता से कह रहा हूं। 193 देशों में से सिर्फ 3 देश पाकिस्तान के समर्थन में बोले। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकी हमले के 3 दिन में ही कांग्रेस मजा ले रही थी। कांग्रेस का छिछोरापन देश का मनोबल गिरा रहा है। कांग्रेस की बयानबाजी सेना का मनोबल गिरा रही थी। कांग्रेस मुझ पर निशाना साध रही थी। कांग्रेस को देश के सामर्थ्य और सेना पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस लोगों के दिलों में जगह नहीं बना सकती। दुनिया ने आत्मनिर्भर भारत की ताकत देखी, लेकिन कुछ लोगों ने पाकिस्तान के प्रचार को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमें दुनिया का साथ मिला, लेकिन कांग्रेस का साथ नहीं मिला। कांग्रेस सुर्खियां बटोर सकती है, लेकिन लोगों का दिल नहीं जीत सकती। 
 

06:35 PM, 29th Jul
एयरबेस पर सटीक प्रहार : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- पाकिस्तान के एयरबेस पर हमने सटीक प्रहार किए। पाकिस्तान के एयरबेस अभी भी आईसीयू में हैं। हमारी तीनों फौजों पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए। 10 की तैयारियों से हमें इसमें सफलता मिली। आतंकवाद के गढ़ तक हमारी सेना पहुंची। पाकिस्तान के कोने-कोने में आतंकवाद के अड्‍डे तबाह किए। भारत में बनी मिसाइलों ने पाकिस्तान में कहर ढाया।

उन्होंने कहा कि भारत के एक्शन पर पाकिस्तान कुछ नहीं कर पाया। भारत ने साबित कर दिया कि परमाणु धमकी अब नहीं चलेगी। यदि अब आतंकवादी हमला हुआ तो हम अपनी शर्तों पर, अपने तरीके से और अपने समय पर जवाब देंगे। ये भारत का न्यू नॉर्मल है। अब न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी। वो जानते हैं कि भारत आएगा और मार कर चला जाएगा।

06:23 PM, 29th Jul
भारत में दंगे फैलाने की साजिश थी: ऑपरेशन सिंदूर पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- संसद का यह सत्र भारत के गौरव गान का है। यह विजयोत्सव सिंदूर की सौगंध पूरा करने का है। ये भारत की शौर्य गाथा है। भारतीय सेना ने आतंकवादी ठिकानों को मिट्‍टी में मिलाया। जिन्हें भारत का पक्ष नहीं दिखता उन्हें आईना दिखाना है। 140 करोड़ भारतीयों के स्वर में मेरा स्वर है।

उन्होंने कहा कि पहलगाम में निर्दोष लोगों को मारा गया। भारत में दंगे फैलाने की साजिश थी, लेकिन भारत के लोगों ने साजिश को नाकाम कर दिया। धर्म पूछकर हत्या करना क्रूरता की पराकाष्ठा थी। हमने आतंकियों को मिट्‍टी में मिलाने का संकल्प लिया था। मैं भारत का पक्ष रखने आया हूं। हमले के वक्त मैं विदेश में था। मोदी ने कहा कि सेना को एक्शन लेने के लिए खुली छूट दी गई थी। 
 

05:33 PM, 29th Jul
सेना को पूरी आजादी देना होती है : राहुल गांधी ने कहा कि पहलगाम में निर्दयता से हत्या की गई। पहलगाम में क्रूर आतंकवादी हमला हुआ। आतंकियों ने बर्बरता से लोगों की हत्या की। विपक्ष चट्‍टान की तरह सरकार के साथ खड़े हैं। आतंकवादी हमले की सभी ने कड़ी निंदा की। मैंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। पहलगाम हमले के बाद मैं नरवाल जी के घर गया। नरवाल जी के घरवालों ने बेटे का अलबम दिखाया। कानपुर में दूसरे परिवार से मिला। हम हिन्दुस्तानियों को दुख-दर्द होता है। 
 
राहुल गांधी ने कहा कि आपके पास राजनीतिक इच्छा शक्ति होनी चाहिए। सेना को पूरी आजादी देना होती है। सेना के उपयोग के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति  की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह ने 1971 के युद्ध से ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा की। 1971 में जो हम चाहते थे हमने किया। 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने अमेरिका की परवाह नहीं की। इंदिरा गांधी ने सेना को पूरी आजादी दी। एक लाख पाकिस्तानी सैनिकों ने सरेंडर किया। इंदिरा गांधी ने मानेक शॉ को पूरी छूट दी। 1971 में भारत के पास राजनीतिक इच्छाशक्ति थी। रक्षामंत्री ने कहा 22 मिनट ऑपरेशन चला। सरकार के पास राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं। सरकार ने पाकिस्तान के सामने सरेंडर किया। 

05:22 PM, 29th Jul
पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला भारत की सुरक्षा के लिए एक बड़ा झटका
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि विश्व गुरू का माहौल पूरी तरह फेल हुआ।  22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला भारत की सुरक्षा के लिए एक बड़ा झटका था। एक तरफ सरकार कह रही थी कि कश्मीर में सब कुछ सामान्य है। वहीं दूसरी तरफ सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा की कीमत पर कश्मीर में सामान्य स्थिति का आभास देने की कोशिश कर रही थी। पहलगाम की घटना इसी का नतीजा है। मेरा सवाल सरकार से है कि यह घटना क्यों घटी?...क्या एक भारतीय के जीवन का कोई मूल्य नहीं है? यह सरकार इस घटना के लिए पूरी तरह ज़िम्मेदार है। उन्हें इसकी ज़िम्मेदारी लेनी होगी और जवाबदेही तय करनी होगी। जब यह घटना हुई, तब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत में थे। जब भी ऐसे वीआईपी मेहमान भारत में होते हैं, कश्मीर घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी जाती है। लेकिन इस बार ये चुक हुई है... पर्यटक आपकी बातों पर भरोसा करके, यह मानकर कश्मीर जा रहे थे कि वे सुरक्षित हैं...

02:27 PM, 29th Jul
प्रियंका गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ? उन्होंने कहा कि हमें देश के सैनिकों पर गर्व है। आजादी कायम रखने में सेना का अहम योगदान है। जवान देश के लिए जान देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि कश्मीर में अमन है। 
सीजफायर किसके दबाव में : समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान अपनी पार्टी का पक्ष रखते हुए सरकार से पूछा कि आखिर किस दबाव में सीजफायर का ऐलान हुआ था। मित्र डोनाल्ड ट्रंप को सीजफायर की घोषणा के लिए क्यों कहा। उन्होंने पूछा कि आखिर सरकार पीछे क्यों हटी? उन्होंने विदेश नीति पर भी सवाल उठाए।

02:13 PM, 29th Jul
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में कहा, 6 और 7 मई को पहलगाम हमले के जवाब में चलाया गया आपरेशन सिंदूर केवल सैन्य कार्रवाई ही नहीं था बल्कि यह भारत की संप्रभुता और आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति का एक प्रदर्शन था। ऑपरेशन सिंदूर से पहले सेना ने कई विकल्पों पर गहन विचार-विमर्श किया था।

12:14 PM, 29th Jul
अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि ऑपरेशन महादेव में पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी मारे गए। जिन्होंने बैसरन घाटी में हमला किया तीनों मारे गए। पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना। 

11:44 AM, 29th Jul
-सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर विचार करने के लिए समय निर्धारित किया, 12 और 13 अगस्त को होगी सुनवाई।
-शीर्ष अदालत ने बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को चुनौती देने वाले दलों और निर्वाचन आयोग से 8 अगस्त तक लिखित दलीलें दाखिल करने को कहा।
 

11:33 AM, 29th Jul
- विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) किए जाने का विरोध करते हुए मंगलवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। संसद के ‘मकर द्वार’ के निकट हुए इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य दलों के सांसद शामिल हुए।
-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित। कार्यवाही शुरू होने पर सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा।
-लोकसभा में 21 जुलाई को मानसून सत्र की शुरुआत के बाद मंगलवार को पहली बार प्रश्नकाल सुचारू रूप से चला।
 


08:31 AM, 29th Jul
झारखंड के देवघर में सड़क दुर्घटना में कम से कम 5 कांवड़ियों की मौत, कई अन्य घायल।

07:43 AM, 29th Jul
-ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा सोमवार से शुरू हुई चर्चा के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। लोकसभा में आज भी चर्चा जारी रहेगी।
-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच लोकसभा को संबोधित करेंगे। शाम को पीएम मोदी जवाब देंगे।
-राज्यसभा में आज दोपहर 12 बजे से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी।

07:43 AM, 29th Jul
उज्जैन में महाकालेश्वर में स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर को नाग पंचमी के अवसर पर भक्तों के लिए खोला गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर कहीं ये गलती आपको जेल न पहुंचा दे!