Hanuman Chalisa

LIVE: पीएम मोदी जापान से चीन रवाना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 30 अगस्त 2025 (13:20 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में भाग लेने के लिए शनिवार को चीन रवाना हो गए। वे यहां रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन से भी मुलाकात करेंगे। पल पल की जानकारी...
 

01:19 PM, 30th Aug
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को चीन रवाना हो गए। मोदी की यात्रा के दौरान, भारत और जापान ने 13 प्रमुख समझौतों एवं घोषणाओं को अंतिम रूप दिया तथा कई परिवर्तनकारी पहलों की शुरुआत की घोषणा की।

12:01 PM, 30th Aug
बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग द्वारा कराए गए SIR में करीब 65 लाख वोटर का अवैध मतदाता पाते हुए लिस्ट से नाम हटा दिया गया। इस पर बिहार की सियासत गरमाई हुई है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाते हुए वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। इस बीच टाइम्स नाऊ नवभारत और जेवीसी ने एक सर्वे के माध्यम से बिहार की चुनावी तस्वीर साफ करने का प्रयास किया है। ALSO READ: बिहार में अभी चुनाव हुए तो बनेगी किसकी सरकार, क्या कहता है यह सर्वे?

08:33 AM, 30th Aug
-रामबन के राजगढ़ इलाके में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण 3 लोगों की मौत हो गई है। 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं और बचाव अभियान जारी।
-जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले के माहोर इलाके में भूस्खलन से घर ढहा, 7 लोगों के मारे जाने की आशंका।

07:37 AM, 30th Aug
टैरिफ पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका। अधिकांश टैरिफ को बताया गैरकानूनी। अदालत ने कहा है कि ये टैरिफ 14 अक्तूबर तक लागू रहेंगे, ताकि ट्रंप प्रशासन के पास अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का समय रहे।
 

07:36 AM, 30th Aug
-पीएम मोदी के जापान दौरे का आज दूसरा दिन, सेंडाई शहर तक बुलेट ट्रेन में करेंगे सफर, सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का दौरा भी करेंगे। 

07:35 AM, 30th Aug
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा, राम जन्मभूमि मंदिर अपने पूर्णता की ओर है। प्रतिमाएं स्थापित हो गई हैं, प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई। अब अंतिम कार्यक्रम ध्वजारोहण है। हम 25 नवंबर को राम विवाह पंचमी पर ध्वजारोहण के बारे में विचार कर रहे हैं और तैयारी कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

श्रीनगर में पुलिस थाने के पास विस्फोट, धमाके से कई गाड़ियों में लगी आग

'लोकल से ग्लोबल' बन रही PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की बनारसी सिल्क की कारीगरी

AIMIM ने बिहार चुनाव में जीती 5 सीटें, 29 सीटों पर लड़ा था चुनाव

बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सेहत पर योगी सरकार का खास ध्यान, भरे जाएंगे आंगनवाड़ी सहायिकाओं के खाली पद

CM योगी ने NDA की प्रचंड विजय पर दी बधाई, बोले- नया बिहार आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा

अगला लेख