LIVE: कश्मीर में ऊंचाई वाले कई इलाकों में बर्फबारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 30 नवंबर 2024 (15:55 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: महाराष्‍ट्र चुनाव पर कांग्रेस के बाद एनसीपी एससी नेता शरद पवार के बयान पर सियासी बवाल। चुनाव आयोग ने दी सफाई, 3 दिसंबर शाम 5 बजे को कांग्रेस नेताओं को बैठक के लिए बुलाया। कश्मीर में ऊंचाई वाले कई इलाकों में बर्फबारी हुई। पल पल की जानकारी... 


05:24 PM, 30th Nov
गोवा के मुख्‍यमंत्री का ईमेल हैक : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का निजी ईमेल कुछ समय के लिए हैक हो गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया कि 19 नवंबर की रात को हैकिंग के कारण जीमेल अकाउंट को कोई ‘खास नुकसान’ नहीं हुआ। गोवा पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने तुरंत कार्रवाई की और चार से 5 घंटे के बाद मुख्यमंत्री की निजी जीमेल आईडी को बहाल कर दिया। उन्होंने बताया कि हैकर का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की जीमेल आईडी, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया से जुड़ी हुई है।

03:51 PM, 30th Nov

कश्मीर में बर्फबारी : कश्मीर में अधिकतर जगहों पर रात का तापमान शून्य से ऊपर होने के बावजूद घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में पर्यटन शहरों सहित कई स्थानों पर शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। गुलमर्ग और सोनमर्ग सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर भी बर्फबारी हुई। गुरेज, जोजिला अक्ष और कुछ अन्य ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी की खबर है। जोजिला अक्ष पर बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग अवरुद्ध हो गया।

03:51 PM, 30th Nov
प्रियंका का भाजपा पर हमला : वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक लड़ाई में पार्टी का व्यवहार लोकतांत्रिक मानदंडों को पालन नहीं करता।

01:40 PM, 30th Nov
चुनाव आयोग ने कहा, महाराष्‍ट्र चुनाव में कोई गड़बड़ नहीं हुई। जैसे जैसे आंकड़े आए, वैसे अपडेट किए। 3 दिसंबर को शाम 5 बजे कांग्रेस नेताओं को बैठक के लिए बुलाया। 

12:22 PM, 30th Nov
-सपा नेता संभल जाने पर अड़े। पुलिस ने लखनऊ में सपा नेता माता प्रसाद पांडेय को रोका।  
-उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। संभल की घटना समाजवादी पार्टी के संरक्षित अपराधियों की देन है। जो संभल के अपराधी हैं, वो सब समाजवादी हैं। अखिलेश यादव को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

10:13 AM, 30th Nov
संभल दौरे को लेकर सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा, भारी पुलिस लगा दी गई है। जिन 5 लोगों की हत्या हुई है उनके परिवार के लोग बहुत दुखी हैं। हम उनसे मिलकर सांत्वना देंगे। घायलों से मुलाकात करेंगे। हमारी मांग है की वहां के DM और SP को हटाया जाए और हाई कोर्ट के किसी वर्तमान न्यायाधीश से जांच कराई जाए...अगर हम लोगों को वहां जाने से रोका गया तो हम धरना करेंगे।

अखिलेश यादव ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, प्रतिबंध लगाना भाजपा सरकार के शासन, प्रशासन और सरकारी प्रबंधन की नाकामी है। 
 

09:35 AM, 30th Nov
संभल में बाहरी लोगों के आने पर पुलिस ने लगाई रोक। सपा नेता माता प्रसाद ने कहा कि पुलिस ने संभल आने से मना किया। यहां मीडिया जा सकती है तो हम क्यों नहीं। मेरे घर पुलिस क्यों लगाई गई।  

07:32 AM, 30th Nov
कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में शुक्रवार की देर रात लगी भीषण आग से करीब 200 से ज्यादा दोपहिया वाहन जल गए। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

07:30 AM, 30th Nov
चक्रवात फेंगल के प्रभाव के कारण तमिलनाडु में कई तटीय क्षेत्रों में तेज़ हवा और बारिश देखने को मिल रही है। IMD के अनुसार चक्रवाती तूफान 'फेंगल' आज दोपहर उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट नारे से चिराग पासवान की बिहार में वापसी

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और खान सर की मजेदार बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल

योगी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस विभाग में अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण

8 अरब की दुनिया में रह जाएंगे सिर्फ 10 करोड़ लोग, तबाही या कुछ और...

LIVE: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण

अगला लेख