Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में सियासी घमासान, आप का भाजपा से सवाल, दूल्हा कहां है?

Advertiesment
हमें फॉलो करें aap question bjp where in your dulha

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 5 जनवरी 2025 (11:16 IST)
Delhi election news : विधानसभा चुनाव के एलान से पहले ही दिल्ली में सियासी घमासान मचा हुआ है। भाजपा और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी ने भाजपा से सवाल किया कि दूल्हा कहां है? ALSO READ: नई दिल्ली सीट पर रोचक हुई जंग, केजरीवाल के मुकाबले भाजपा ने प्रवेश वर्मा को उतारा, कांग्रेस से संदीप दीक्षित
 
पार्टी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर सवाल किया कि भाजपा वालों, तुम्हारा दुल्हा कौन है। साथ में एक 15 सेकंड का एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है। इसमें कहा गया है कि अरे भाजपा वालों अपने दूल्हे का नाम तो बताओं।    
 
आप ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा कि भाजपा के जुमलों पर 'झाड़ू चलाने' को तैयार हैं दिल्लीवाले। साथ में शेयर किए गए एक पोस्टर में कहा गया है कि जुमलों पर झाड़ू चलाएंगे, फिर केजरीवाल लाएंगे। पोस्टर में आप की संजीवनी योजना, महिला सम्मान योजना, महोल्ला क्लिनिक का जिक्र है। इसमें कुछ लोग भाजपा घोषणापत्र लिखे कागजों पर झाड़ू चलाते दिखाई दे रहे हैं।
इधर दिल्ली भाजपा ने भी आज सुबह एक्स पर एक पोस्टर शेयर कर कहा कि दिल्ली के दिल में मोदी। पोस्टर में भाजपा के झंडे के साथ ही मोदी का मु्स्कुराता हुआ चेहरा दिखाई दे रहा है। साथ ही नई संसद, यूशोभूमि समेत दिल्ली के विकास की तस्वीर नजर आ रही है। 

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पीएम मोदी की दिल्ली में पहली चुनावी सभा के बाद से ही भाजपा और आप में पोस्टर वार जारी है। दोनों ही दल एक दूसरे पर जमकर हमला कर रहे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संकट में अजित पवार की NCP, क्या इस्तीफा देंगे धनंजय मुंडे, छगन भुजबल ने दिया बड़ा बयान