AAP का पोस्टर वार, योगी के रावणराज में महिलाएं सुरक्षित नहीं...

Webdunia
शुक्रवार, 8 जनवरी 2021 (11:12 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जहां भी कुछ दिन पूर्व हाथरस कांड को लेकर पूरे प्रदेश में योगी सरकार की जमकर किरकिरी हुई थी और योगी की पुलिस पर भी सवाल खड़े होने लगे थे। तो वहीं अब बदायूं में हुए गैंगरेप कांड ने एक बार फिर योगी सरकार को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है और अब एक फिर विपक्ष को मौका मिल गया है।
 
बदायूं कांड को लेकर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। तो वही आम आदमी पार्टी भी पीछे नहीं है। आम आदमी पार्टी ने अपने फेसबुक पेज से योगी सरकार पर निशाना साधते हुए एक पोस्टर जारी किया है। यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही प्रदेश के आम लोग भी योगी सरकार पर निशाना साध रहे हैं और यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
 
क्या है जारी पोस्टर में - आम आदमी पार्टी ने अपने उत्तर प्रदेश के ऑफिशियल पेज पर एक पोस्टर जारी किया है। इसमें पोस्टर के ठीक ऊपर लिखा है कि महिलाओं के लिए रावण राज में सुरक्षित आना शायद संभव रहा हो मगर आदित्यनाथ राज में अकेली महिला का सुरक्षित घर लौटना पूरी तरह से असंभव हो चुका है।
 
और ठीक नीचे लगे पोस्टर में योगी सरकार पर हमला बोलते हुए आम आदमी पार्टी द्वारा जारी किए गए पोस्टर में लिखा है कि- '15 साल की लड़की से 65 साल की बुजुर्ग तक' 'घिनौनी वारदातों से दहला उत्तर प्रदेश'। 
 
मथुराः सरकारी आवास में युवती से सामूहिक दुष्कर्म। मेरठ: किशोरी से पड़ोसी ने किया रेप, पुलिस ने की लापरवाही। बदायूं: 50 साल की महिला के साथ निर्भया गैंगरेप जैसी हैवानियत। झांसी: मेडिकल कॉलेज परिसर में महिला के साथ बलात्कार। आगराः मेडिकल कॉलेज में 65 साल की बुजुर्ग को कोरोना पॉजिटिव बता रेप की कोशिश। बदायूं: जागरण में गई 15 साल की लड़की से दुष्कर्म।
 
योगी के रावण राज में महिलाएं नहीं सुरक्षित, जिसके बाद आम आदमी पार्टी के द्वारा जारी किए गए पोस्टर को लेकर लोग योगी सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं और जमकर यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
क्या बोले नेता जी : आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि आदित्यनाथ के शासन को जंगलराज कहना भी गलत होगा क्योंकि जंगल का एक कानून होता है मगर उत्तर प्रदेश में कानून के नाम पर कुछ नहीं बचा है।
 
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख