AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप, भाजपा वोटर लिस्ट से हटवाना चाहती है पत्नी का नाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 29 दिसंबर 2024 (15:44 IST)
Delhi elections news : वोटर लिस्ट पर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी घमासान के बीच आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा उनकी पत्नी का नाम नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची से हटवाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा सांसद मनोज तिवारी से पूछना चाहता हूं कि पूर्वांचल की रहने वाली मेरी धर्मपत्नी जी क्या रोहिंग्या घुसपैठिया हैं, जो उनका वोट काटने की एप्लीकेशन दी गई है? दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी में प्रस्तावित हैं।
 
पत्नी अनीता सिंह के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली में बसे पूर्वांचली लोगों के नाम हटाने की कोशिश कर रही है। सिंह और उनकी पत्नी पूर्वी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। पूर्वांचली पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग हैं, जो दशकों से दिल्ली में बसे हैं और शहर में मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा हैं। ALSO READ: दिल्ली चुनाव : वोटर्स पर भाजपा और AAP में क्यों मचा घमासान?
 
 
उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में मतदाता सूची से पूर्वांचली मतदाताओं के नाम हटाए जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाने के लिए भाजपा उन्हें सबक सिखाने की कोशिश कर रही है।
 
संजय सिंह ने कहा कि भाजपा मतदाताओं के वोट कटवाकर चुनाव जीतना चाहती है। भाजपा वाले हरियाणा और महाराष्ट्र की तरह चुनावी घोटाला करके दिल्ली में भी चुनाव जीतना चाहते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री ने नई दिल्ली के जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर कहा कि मैं आपको तत्काल यह बताने के लिए लिख रहा हूं कि पिछले कुछ दिनों में नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने के लिए आवेदनों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हर साल मौतें, जाम और अव्‍यवस्‍थाएं, फिर कैसे मिल जाती है अनुमति, ढीठ हुए बाबा प्रदीप मिश्रा और बेशर्म बना प्रशासन

चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव से मांगा 'फर्जी' वोटर आईडी

मोदी के मन की बात से सरकार को कितनी हुई कमाई, राज्यसभा में खुला राज

राहुल गांधी का चुनाव आयोग को जवाब, मैंने संविधान की शपथ ली

पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से के दामाद की बढ़ीं मुश्किलें, फोन में मिलीं महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

हिमालय की ग्लेशियर झीलों से हमेशा रहता है बाढ़ का खतरा

LIVE: 15 अगस्त को अलास्का में पुतिन से मिलेंगे ट्रंप

देश के सरकारी बैंकों ने बनाया रिकॉर्ड, 3 महीने में कमाए 44218 करोड़, SBI सबसे आगे

रामगंगा का कहर : शहरी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, पुलिस सड़कों पर कर रही निगरानी

मोदी का चीन में स्वागत है! चीन को एकजुटता और मैत्री की उम्मीद

अगला लेख