AAP News - संजय सिंह समेत 'आप' के 3 उम्मीदवारों का राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होना तय

27 जनवरी को खत्म हो रहा है कार्यकाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 (14:37 IST)
AAP's 3 candidates certain to be elected unopposed : आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा दिल्ली में राज्यसभा के लिए नामित सदस्यों स्वाति मालीवाल, संजय सिंह और एनडी गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है, क्योंकि किसी अन्य दल के उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
27 जनवरी को हो रहा कार्यकाल समाप्त : 'आप' सांसद संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील कुमार गुप्ता का 6 साल का कार्यकाल 27 जनवरी को समाप्त हो रहा है। पार्टी ने सिंह और गुप्ता को दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से नामित किया है जबकि उसने दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल को सुशील गुप्ता के स्थान पर नामित किया है।

ALSO READ: 2024 में राज्यसभा से विदा होंगे 68 सांसद, UP में सर्वाधिक 10 सीटें हो रहीं खाली
 
निर्विरोध निर्वाचित होना तय : एक अधिकारी ने कहा कि तीनों उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है, क्योंकि किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। नतीजों की घोषणा आधिकारिक रूप से आज शुक्रवार को की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 9 जनवरी थी जबकि नामांकन पत्रों की छंटनी 10 जनवरी को की गई। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 12 जनवरी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख