Festival Posters

Bank Fraud Case : ABG ग्रुप के ऋषि अग्रवाल गिरफ्तार, 22 हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का है आरोप

Webdunia
बुधवार, 21 सितम्बर 2022 (19:59 IST)
CBI ने बुधवार को एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड (ABG Shipyard Limited) के पूर्व चेयरमैन ऋषि अग्रवाल को 22 हजार करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार कर लिया। CBI ने ऋषि अग्रवाल और 8 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। साल 2012 और 2017 के बीच, आरोपियों ने एक-दूसरे के साथ मिलीभगत की और अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया।

खबरों के अनुसार, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और आधिकारिक पद के दुरुपयोग के अपराधों के लिए कंपनी के पूर्व चेयरमैन ऋषि अग्रवाल और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। CBI ने आज ऋषि अग्रवाल को धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार कर लिया।

एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड को साल 2016 में 55 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ और इसके बाद कंपनी की हालत खस्‍ता होती गई। बाद में कंपनी ने अपनी वित्तीय हालत का हवाला देते हुए कुल 28 बैंकों से कर्ज लिया और इसी बीच बड़े घोटाले को अंजाम दिया।

कंपनी ने स्टेट बैंक से 2925 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक से 7,089 करोड़, आईडीबीआई बैंक से 3,634 करोड़, बैंक ऑफ बड़ौदा से 1,614 करोड़, पंजाब नेशनल बैंक से 1,244 करोड़, इंडियन ओवरसीज बैंक से 1,228 करोड़ का कर्ज लिया।

CBI ने इस मामले में पहली शिकायत 8 नवंबर 2019 को की थी। जांच-पड़ताल करने के बाद CBI ने 7 फरवरी, 2022 को मामले में प्राथमिकी दर्ज की। SBI ने बताया कि इन पैसों का इस्तेमाल उन मदों में नहीं हुआ, जिनके लिए इन्हें जारी किया था। CBI ने ऋषि कमलेश अग्रवाल और 8 अन्य लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ISRO कर रहा बड़ी तैयारी, Chandrayaan-4 करेगा कमाल, 7 सैटेलाइट होंगे लांच

महाराष्ट्र में CM फडणवीस का तगड़ा दांव, उद्धव ठाकरे को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बिहार में सरकार गठन की तैयारियां तेज, कौन होगा मुख्‍यमंत्री, कब होगा शपथ ग्रहण

बिहार विधानसभा चुनाव में हार पर होगा मंथन, तेजस्वी ने राजद विधायकों की बुलाई बैठक

Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य के आरोपों से मचा सियासी तूफान, कौन हैं तेजस्वी के करीबी रमीज नेमत

सभी देखें

नवीनतम

रोहिणी आचार्य के अपमान पर लालू परिवार में बवाल, 3 और बेटियों ने छोड़ा घर

LIVE: नीतीश कुमार 20 नवंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ, PM मोदी भी समारोह में होंगे शामिल

कैसे बचाए जा रहे हैं भारत के अनोखे रेड पांडा

1857 के प्रथम स्वातंत्र्य समर का केंद्रबिंदु था उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

ISRO कर रहा बड़ी तैयारी, Chandrayaan-4 करेगा कमाल, 7 सैटेलाइट होंगे लांच

अगला लेख