कौन हैं पहले मुख्‍तार अंसारी और अब दंगाइयों से सीधे भिड़ने वाली बहराइच की IPS वृंदा शुक्ला?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024 (16:47 IST)
Photo : Social media 
उत्‍तर प्रदेश के बहराइच में दो दिनों हिेसा जारी है। इस हिंसा में एक 22 साल के युवक की हत्‍या कर दी गई। यह हिंसा दुर्गा विसर्जन जुलूस निकालने के दौरान हुई थी। कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने जांच और सख्‍त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।

इस बीच बहराइच की IPS अधिकारी वृंदा शुक्ला की चर्चा हो रही है। दरअसल, वृंदा शुक्ला बहराइच में एसपी के पद पर तैनात हैं। इस हिंसा के दौरान वे सीधे दंगाइयों से भिड़ गईं थीं। इसके पहले मुख्‍तार अंसारी से पंगा लेने की वजह से भी वे चर्चा में आई थी। जानते हैं कौन है एसपी वृंदा शुक्‍ला।

बता दें कि दुर्गा मां के विसर्जन जुलूस के दौरान जो हिंसा बहराइच में भडकी थी, इस दौरान इस जिले में लॉ एंड ऑर्डर की कमान बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला के हाथों में है।

कौन हैं वृंदा शुक्‍ला : वृंदा शुक्ला 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। मूल रूप से हरियाणा के पंचकूला की रहने वाली वृंदा का जन्म 13 मार्च 1989 को हुआ था। महिंद्रा यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन करने के बाद वृंदा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड सोशल साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई कीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद वृंदा ने कुछ समय तक अमेरिका के एक कंपनी में काम भी किया। लेकिन काम में उनका मन नहीं लगा तो वो भारत आ गई और सिविल सर्विसेज में जाने का फैसला किया। वृंदा शुक्ला अपने दूसरे अटेम्‍प्‍ट में सफल हुईं थीं। उनको आईपीएस कैडर भी मिला। पहले उन्‍हें नागालैंड कैडर मिला था। इसके बाद साल 2022 में उन्हें यूपी कैडर दे दिया गया।

मुख्तार पर कसा शिंकजा : वृंदा शुक्ला इससे पहले उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने पूर्वांचल के बाहुबली माने जाने वाले मुख्तार के परिवार पर शिकंजा कसा था। बता दें कि पिछले साल 2023 में वृंदा शुक्ला चित्रकूट की एसपी थी। उस दौरान चित्रकूट जेल में ही मुख्तार का बेटा अब्बास अंसारी बंद था। मुख्तार की बहू अब्बास से मिलने जेल में आती रहती थी। जिसकी भनक जिले के कप्तान को नहीं थी। जानकारी के अनुसार मुख्तार की बहू निखत अंसारी जेल में जाने के बाद करीब 4-5 घंटे रहती थी। इसके साथ ही वो कोई रजिस्टर में एंट्री भी नहीं करती थी। इसके अलावा उसके पास मोबाइल भी रहता था। कुछ समय बाद इस बात की जानकारी एसपी वृंदा शुक्ला को हुई। जिसके बाद जिले के कलेक्टर अभिषेक आनंद के साथ प्लान बनाकर जेल का औचक निरीक्षण किया तो पूरी कहानी सामने आ गई, और इसी दौरान निखत अंसारी गिरफ्तार भी हुई थी। इस घटना के बाद वृंदा शुक्ला की खूब चर्चा हुई थी।

कॉलेज में हुआ प्‍यार और फिर : वृंदा शुक्‍ला ने एक आईपीएस अधिकारी से लव मैरिज किया है। वृंदा ने आईपीएस अधिकारी अंकुर अग्रवाल से शादी की। दोनों एक दूसरे को कॉलेज के दिनों से ही जानते थे। हालांकि दोनों को प्यार बाद में हुआ। अंकुर 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाइवे पर सेक्‍स कांड के बाद अंडरग्राउंड हुए BJP के धाकड़ नेता

‍किसने बनाया था ऑपरेशन सिंदूर का Logo, दो सैन्यकर्मियों के नाम आए सामने

Jyoti Malhotra Effect, पूर्वी रेलवे ने स्टेशनों के फोटो, वीडियो बनाने पर लगाई रोक

कौन हैं एरोल मस्क, जो अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, क्या है एलन मस्क से संबंध?

नारायण राणे की उद्धव ठाकरे को चेतावनी, ...तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

सभी देखें

नवीनतम

अभिनेता कमल हासन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

Volkswagen Golf GTI की कीमत कंपनी ने की तय, चुकाने पड़ेंगे इतने दाम

भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव की पाठशाला, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्राओं से किया संवाद

नाथूराम गोडसे का वंशज है कोर्ट में केस करने वाला, सावरकर मानहानि मामले में राहुल गांधी का दावा, शिवसेना नेता ने दी मुंह पर कालिख पोतने की धमकी

Pakistan क्यों गई थी कांग्रेस नेता की पत्नी, गौरव गोगोई ने दिया CM हिमंत विस्वा सरमा को जवाब

अगला लेख