अबू सलेम के मददगार को CBI की विशेष अदालत ने फर्जी पासपोर्ट मामले में भेजा जेल

सलेम को देश से भागने में मदद की थी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 18 अप्रैल 2024 (11:38 IST)
Abu Salem's helper sent to jail : लखनऊ की एक विशेष सीबीआई (CBI) अदालत ने 1997 में गैंगस्टर अबू सलेम (Abu Salem) और उसकी पत्नी को फर्जी पासपोर्ट (fake passport) प्राप्त करने में मदद करने के लिए 2 साल पहले दोषी ठहराए जाने के खिलाफ पासपोर्ट एजेंट की याचिका बुधवार को खारिज कर दी। अधिकारियों ने नई दिल्ली में बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अदालत ने मोहम्मद परवेज आलम को जेल भेज दिया है।

ALSO READ: Lok Sabha चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ, 13 मई को 96 सीटों पर होगा मतदान
 
फर्जी पासपोर्ट को लेकर मामला दर्ज : अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई)के विशेष कार्यबल ने 16 अक्टूबर, 1997 को सलेम के खिलाफ अकील अहमद आजमी और सबीना आजमी के नाम से फर्जी पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और पासपोर्ट अधिनियम के उल्लंघन से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पासपोर्ट एजेंट की सेवाओं का उपयोग करके सलेम और उसकी पत्नी की नई पहचान बनाई गई।

ALSO READ: अमेरिका में अवैध तरीके से दाखिल हुए भारतीय नागरिक की मौत, भारत वापस भेजा जाना था
 
सलेम को देश से भागने में मदद की : उन्होंने बताया कि आजमगढ़ के सराय मीर निवासी आलम, सलेम का परिचित था। उसने विस्फोटों के बाद पहचान छिपाकर देश से भागने में सलेम की मदद करने के लिए अपनी लिखावट में पासपोर्ट फॉर्म भरे थे। अधिकारियों ने बताया कि 6 जुलाई, 1993 को लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय से क्रमश: अकील अहमद आजमी और सबीना आजमी की फर्जी पहचान के तहत सलेम और जमानी को फर्जी पासपोर्ट प्राप्त करने में आलम ने मदद की।
 
एक विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 2 साल पहले मामले में आलम और सलेम को दोषी ठहराया था और विभिन्न अपराधों के तहत 2 से 3 साल की सजा सुनाई थी। आलम ने सजा को अपीलीय अदालत में चुनौती दी थी।(भाषा)
 
Edited by : Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

Weather Updates: 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार, अगले 5 दिन भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

भारत में महिलाएं क्या सांसद बनने पर भी सुरक्षित नहीं

हरियाणा के नुंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग, 8 की मौत

अगला लेख