'संजू' से नाराज हुआ अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम, दी धमकी

Webdunia
शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 (11:21 IST)
नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' को लेकर अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम नाराज हो गया है। उसने एक लीगल नोटिस भेजकर गलत जानकारी हटाने और उससे माफी मांगने को कहा है। 
 
अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बनी इस फिल्म में उनके रिश्ते अंडरवर्ल्ड से भी दिखाए गए हैं। इसी कारण से ये फिल्म विवादों में फंसती नजर आ रही है। जेल में बंद अबू सलेम ने दावा किया वो असल जिंदगी में संजय दत्त से कभी नहीं मिला।
 
न्यूज एजेंसी ANI के एक ट्वीट के अनुसार, अबू सलेम ने नोटिस में लिखा है कि फिल्म में उसके बारे में गलत जानकारी दिखाई गई है। इसलिए फिल्म निर्माताओं को 15 दिन के अंदर उससे माफी मांगनी होगी, नहीं तो वो उनके ऊपर मानहानि का केस कर देगा।
 
उल्लेखनीय है कि इस फिल्म के एक सीन में संजय का रोल प्ले कर रहे रणबीर कपूर को अबू सलेम से हथियार मांगते और अपने घर में छुपाते दिखाया गया है। बताया जाता है कि इसी दृश्य ने अबू सलेम को नाराज कर दिया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख