उत्तर प्रदेश में गूगल मैप ने ले ली 3 लोगों की जान, जानिए कैसे हो गया हादसा?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 25 नवंबर 2024 (09:21 IST)
गूगल मैप आमतौर पर लोगों को राह दिखाता है, लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें गूगल मैप की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई। उनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने रास्ता देखने के लिए गूगल मैप के डायरेक्शन का सहारा लिया था। इससे यह बात साफ हो गई है कि गूगल मैप पर आंख बंद के भरोसा नहीं करना चाहिए।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में गूगल मैप ने कार सवारों को एक निर्माणाधीन पुल के ऊपर पहुंचा दिया। बाढ़ के चलते पुल का अगला हिस्सा नदी में बह गया था, लेकिन जीपीएस नेविगेशन में यह जानकारी अपडेट नहीं की गई थी, जिससे पुल से गुजर रहे कार सवार नीचे नदी में गिर गए और बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई।  
 
पहले भी हो चुके हैं हादसे : गूगल मैप ने जहां ड्राइविंग को बेहद आसान बना दिया है वहीं कई बार इसके बेहद नुकसान भी हुए हैं। दिल्ली में ऊबर कैब चलाने वाले मदन शाह को भी गूगल मैप कई बार धोखा दे चुका है। वह एक दिलचस्प वाकया बताते हैं कि छह महीने पहले की बात है वह बुलंदशहर में पहुंचे थे। केएमपी हाई से उतरे और उन्हें गौतम यूनिवर्सिटी वाले रास्ते से जेवर निकलना था। उन्होंने गूगल मैप लगाया हुआ था। गूगल मैप ने उन्हें एक ऐसी जगह छोड़ दिया कि वह हैरान रह गए।

गूगल मैप बार बार रास्ता दिखा रहा था कि रास्ता क्रॉस करो, जबकि सामने तालाब था। उन्होंने किसी से पूछा तो पता चला कि रास्ता करीब दो किलोमीटर आगे है। शाह बताते हैं कि उस दिन अगर कोहरा होता तो उनके साथ न जाने क्या हो जाता। शाह बताते हैं कि हाल ही में वे एक राइड पर बिहार गए थे। कोहरा में गूगल मैप पर भरोसा करना बहुत रिस्की होता है।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले का बदला चाहते हैं ओवैसी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

LIVE : 7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

अगला लेख