Yes Bank के फाउंडर राणा कपूर ने 2 करोड़ में प्रियंका गांधी से खरीदी थी पेंटिंग, कांग्रेस ने दी सफाई

Webdunia
सोमवार, 9 मार्च 2020 (08:14 IST)
कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की एक पेंटिंग येस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को बेचने पर भाजपा के सवाल खड़े करने को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार को ध्यान भटकाने की बजाय यह बताना चाहिए कि गत 5 वर्षों में इस बैंक के कर्ज वितरण में बेतहाशा बढ़ोतरी क्यों हुई? पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि प्रियंका ने राजीव गांधी के चित्र वाली हुसैन की जो पेंटिंग 2 करोड़ में बेची थी, उसका भुगतान चेक से हुआ था और इस पर इनकम टैक्स भी दिया गया था। 
 
ALSO READ: Yes Bank में भगवान जगन्नाथ के फंसे 545 करोड़ रुपए, निरंजन पु‍जारी ने मोदी सरकार से की अपील
दरअसल, BJP के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट कर आरोप लगाया कि भारत में हर वित्तीय अपराध का गांधी परिवार से संबंध होता है। माल्या सोनिया गांधी को फ्लाइट अपग्रेड टिकट भेजता था। उसकी मनमोहन सिंह और पी. चिदंबरम तक पहुंच थी। अब वह फरार है।
उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने नीरव मोदी के ज्वेलरी कलेक्शन का उद्घाटन किया और राणा कपूर ने प्रियंका गांधी से पेटिंग खरीदी। इस पर पलटवार करते हुए सुरजेवाला ने ट्वीट किया, एमएफ हुसैन की पेंटिंग 10 साल पहले प्रियंकाजी ने राणा कपूर को बेची और इसका अपने आयकर रिटर्न में उल्लेख भी किया। इसका मोदी सरकार में अप्रत्याशित ढंग से दिए गए 2 लाख करोड़ रुपए के लोन से भला कैसे कोई संबंध हो सकता है?
ALSO READ: Yes Bank crisis : बैंक खाताधारकों को भय का माहौल, RBI ने दिलाया विश्वास, सुरक्षित है आपका पैसा
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं से राणा कपूर की निकटता सबको पता है। सुरजेवाला ने कहा कि लोगों के पैसे डूबने के असली मुद्दे से ध्यान भटकाने की बजाय सरकार को यह बताना चाहिए कि येस बैंक की ओर से दिया गया कर्ज मोदी सरकार के 5 साल में 55 हजार करोड़ रुपए से बढ़कर 2.41 लाख करोड़ रुपए कैसे हो गया?
 
उन्होंने सवाल किया कि नोटबंदी के बाद इस बैंक द्वारा कर्ज दिए जाने में 100 फीसदी का इजाफा कैसे हुआ? बैंक पर आरबीआई की रोक के बावजूद प्रधानमंत्री ने गत 6 मार्च को इसी बैंक द्वारा प्रायोजित एक सम्मेलन को संबोधित क्यों किया? कांग्रेस नेता ने यह भी पूछा कि हरियाणा सरकार ने यस बैंक में एक महीने पहले एक हजार करोड़ रुपए क्यों जमा किए? क्या महाराष्ट्र की इससे पहले की फडणवीस सरकार ने भी यही किया था?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

मेघालय में लापता हुए इंदौर के पर्यटक का शव खाई में मिला, पत्नी की तलाश जारी

अगर चीन ब्रह्मपुत्र का पानी रोक दे तो क्या होगा? हिमंता बिसवा सरमा ने दिया जवाब

Weather Update : मुंबई में रूका मानसून, पूर्वोत्तर के 6 राज्य बाढ़ से बेहाल

​Waqf Umeed Portal : वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार का एक और बड़ा फैसला, 6 जून को लॉन्च करेगी पोर्टल 'उम्मीद', प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

1 करोड़ कैश, 3.5 KG सोना, IRS ऑफिसर के ठिकानों पर CBI का सर्च ऑपरेशन

अगला लेख