फिल्म अभिनेता गिरीश कर्नाड का लंबी बीमारी के बाद निधन

Webdunia
सोमवार, 10 जून 2019 (09:42 IST)
बेंगलुरु। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात लेखक, नाटककार, अभिनेता एवं फिल्म निर्देशक गिरीश कर्नाड का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे और लंबे समय से श्वास संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।  
साहित्य, रंगमंच और सिनेमा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण से भी सम्मानित किया था। लेखन के लिए उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित किया गया था।
 
कर्नाड एक समकालीन लेखक थे जिन्होंने कन्नड़ भाषा और भारतीय रंगमंच के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। कर्नाड का जन्म 1938 में महाराष्ट्र के माठेरण में हुआ था। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा कर्नाटक के उत्तराकन्नड़ा और धारवाड़ जिले में प्राप्त की। उन्होंने अमेरिका के शिकागो विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर के पद पर भी काम किया।
 
उनके प्रसिद्ध नाटकों में ययाति, तुगलक, हयवदन, अंजु मल्लिगे, अग्निमतु माले, और नागमंडल आदि शामिल हैं। उनके ‘तुगलक’ नाटक का अंग्रेजी समेत विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया गया। टीवी धारावाहिक 'मालगुडी डेज' में अभिनय से गिरीश कर्नाड चर्चा में आए थे। 
 
गिरीश कर्नाड ने कई फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय किया था। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा में' गिरीश कर्नाड रॉ अधिकारी की भूमिका में नजर आए थे। पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित गिरीश कर्नाड ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात लेखक एवं रंगमंच कलाकार गिरीश कर्नाड के निधन पर शोक जताया है।
 
मोदी ने आज ट्वीट किया कि गिरीश कर्नाड को उनके बहुमुखी अभिनय के लिए हमेशा याद किया जाएगा। अपनी पसंद के मुद्दों पर उन्होंने पूरे उत्साह के साथ अपने विचार व्यक्त किए। उनके कार्य आने वाले वर्षों में भी लोकप्रिय बने रहेंगे। उनके निधन से दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

अंदर से कैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है पाकिस्तान

दक्षिण पश्चिम मानसून की परिस्थितियां अनुकूल, अनेक राज्यों में बारिश की संभावना, दिल्ली में उड़ानों का मार्ग बदला

Coronavirus : देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामले, 24 घंटे में 363 नए केस आए सामने

रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, 40 से ज्यादा लड़ाकू जेट ध्वस्त

MP : सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, कटनी, दतिया SP और चंबल IG-DIG हटाए गए

अगला लेख